परम पूज्य गुरु बालक दास के राज्याभिषेक के अवसर पर ग्राम कापू मे रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आनंद मेला संपन्न हुआ
21 अक्टूबर 2026
साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को परम पूज्य गुरु बालक दास के राज्याभिषेक के अवसर पर ग्राम कापू में परम पूज्य श्री गुरु घासीदास बाबा के जोड़ा जैतखाम के समक्ष परम पूज गुरु घासीदास के जोड़ा जैतखाम में विधिवत पूजा अर्चना कर तथा आरती कर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया
विदित हो कि:- गायक टी0 आर0 कुर्बान,, गायिका कौशल्या बघेल एवं उनके साथ पार्टी सहयोगी बैंजो वादक,, तबला वादक,, झुमका वादक,, पेट वादक,, द्वारा अपने कलाओं को बिखेरते हुए उपस्थित जानताओ के मन को मोह लिऐ! परम पूज्य गुरु बालक दास के कार्यकलापों का वर्णन किया गया बाबा श्री गुरु घासीदास के विचारों को गानो के माध्यम से प्रकट किया गया विभिन्न प्रकार के गाना के माध्यम से उद्बोधन किया गया जिससे सतनामी समाज भाव विभोर हो गए! और कार्यक्रम का आनंद लिए परम पूज्य श्री गुरु घासीदास बाबा के यह कथन आज साबित होते दिख रहा है कि *मानव मानव एक समान* अर्थात छत्तीसगढ़ी में *मनखे मनखे एक बराबर* का उदाहरण सतनामी समाज मे अपितु सभी समाज मे उनके कथन पर प्रभाव उतरते दिख रहे हैं!
यह कार्यक्रम प्रगतिशील सतनामी समाज कापू के कार्यकर्ता सोहन टंडन, रामलाल महेश्वरी, फलित रात्रे, कृत कास्ते,,जी0आर0 बघेल,, भानु टंडन, खुशियली बघेल, एवं समस्त कार्यकर्ताओं के द्वारा कराया गया!
उपरोक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कापू के सरपंच महोदया, कापू क्षेत्र के बीडीसी महोदया,, तथा दुर दराज से आए हुए अतिथिगण ग्राम के गणमान्य नागरिक गण साथ ही पत्रकार बंधु गण उपस्थित रहे!
हेमंत कुमार टंडन
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़