-->
रायपुर डी डी नगर बुद्ध विहार में वंदना कर ध्यान साधना की गई

रायपुर डी डी नगर बुद्ध विहार में वंदना कर ध्यान साधना की गई


 चलो बुद्ध विहार की ओर, योजना के अंतर्गत प्रति रविवार की तरह दिनांक ४ अक्टूबर २०२६ को प्रातः काल में, डॉक्टर अंबेडकर बुद्ध विहार, अग्रोहा कॉलोनी डी डी नगर रायपुर छ ग में, सर्वप्रथम तथागत बुद्ध एव बोधिसत्व बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष धूप, दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया है । त्रिशरण पंचशील, बुद्ध, धम्म, संघ की वंदना कर, आना पान सती ध्यान साधना की गई है, भगवान बुद्ध और उनका धम्म ग्रंथ से एक पाठ का वाचन किया गया है । 
  २ अक्टूबर को बोधाचार्य शांति स्वरूप बौद्ध जी का जन्मदिन था वे अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके कार्य , आंबेडकरी सांस्कृतिक आंदोलन के महानायक, प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान एवं साहित्यकार, विख्यात चित्रकार, युवा शक्ति के पारखी, प्रेरणा स्रोत, मार्गदर्शक, विलक्षण धम्म प्रचारक और ओजस्वी वक्ता-बौद्धाचार्य शांति स्वरूप बौद्ध जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन, आदरांजलि एव श्रृद्धापूर्ण स्मरण किया गया है । उनके जीवन पर डॉक्टर रमेश कुमार सुखदेवे जी ने अपने साथ व्यतीत किए क्षणों को याद करते हुए विस्तार में जानकारी दी, बुद्ध विहार में २५ अक्टूबर को धम्म चक्क प्रवर्तन दिवस कार्यक्रम मनाया जाना है इसकी तैयारी के संबंध में चर्चा की गई है । आज की उपस्थिति में, एडवोकेट ज्ञानेश्वर बावनगड़े, आयु राजेश धारगावे, आयु शिव कुमार, आयु ओ डी तिरपुड़े, डॉ रमेश सुख देवे, डॉ कल्पना सुख देवे, आयु राहुल, आयु जगदीश भीमटे, आयु सुरेन्द्र कुमार कोल्हेकर, आयुष्मती मोतीमाला कोल्हेकर, वीना रायकर, आयु दीनदयाल रायकर, डॉ कमल किशोर सहारे, आयु बृजू भारती , आयु दीपक रंगारी , आयुष्मती सुशीला भीमटे आदि शामिल सभी ने मिलकर मैत्री भाव से समस्त प्राणियों के कल्याण एव सुखी जीवन के लिए मंगल कामना की ।
 इस कार्यक्रम की प्रेश विज्ञप्ति इंजीनियर सी डी खोबरागड़े राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संस्कार विभाग भारतीय बौद्ध महा सभा रायपुर द्वारा दी गई है ।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article