दुर्गा पूजा उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने शांति समिति की बैठक आयोजित।
09 अक्टूबर 2026
बसंत प्रधान जिला संवाददाता कांकेर
कांकेर पुलिस
कार्यालय पुलिस अधीक्षक,
जिला–उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़)
दिनांक : 09.10.2026
डीजे संचालकों एवं गरबा समितियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर ।
पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने आपसी समन्वय, जनसहभागिता एवं सामुदायिक सहयोग से पर्व संपन्न कराने की अपील।
पुलिस अधीक्षक निखिल कुमार राखेचा के निर्देशन में आगामी दुर्गा पूजा उत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कांकेर में जिला शांति समिति की बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू एवं एसडीओपी कांकेर हरीश पाटिल की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक में प्रमुख बिंदुओं पर दिए गए निर्देश
(1)दुर्गा पंडालों, जुलूस मार्ग एवं विसर्जन स्थलों का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।
(2)संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं सतत निगरानी रखने के लिए। सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश।
(3) दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने हेतु आवश्यक डायवर्जन, पार्किंग एवं यातायात नियंत्रण की कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा।
(4) आयोजन समितियों को पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की तैनाती कर पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश।
(5) डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने तथा आपत्तिजनक गीत, नारे अथवा सामग्री के प्रसारण से बचने की हिदायत।
(6)सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा सांप्रदायिक संदेशों की निगरानी रखने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश।
(7) महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के साथ चोरी, छेड़छाड़, मारपीट एवं अन्य घटनाओं की रोकथाम के लिए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रखने के निर्देश।
(8)विसर्जन स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पुलिस बल, चिकित्सा सुविधा एवं आवश्यक आपातकालीन संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर।
(9)नदी, तालाब एवं अन्य जल स्रोतों में विसर्जन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश।
(10) थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पेट्रोलिंग एवं बीट भ्रमण बढ़ाने तथा प्रमुख स्थानों पर पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश।
बैठक में नगर पालिका सीएमओ हेमंत कुमार नेताम, थाना प्रभारी कांकेर जितेंद्र कुमार साहू, एएसआई सतीश वर्मा, नायब तहसीलदार संजय रॉय सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
कांकेर पुलिस की अपील :
कांकेर पुलिस आम नागरिकों, दुर्गा पूजा समितियों, गरबा आयोजकों एवं डीजे संचालकों से अपील करती है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा आपसी सहयोग, भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा उत्सव मनाएं।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नं 9479155125 पर दें।