-->
जांजगीर-चांपा/राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिलेभर में हुआ परेड का लाइव प्रसारण, पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

जांजगीर-चांपा/राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिलेभर में हुआ परेड का लाइव प्रसारण, पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा


साइंस वाणी 31 अक्टूबर 2026
संवाददाता मणिकांत कुर्रे 



* *जिले के थाना/चौकी क्षेत्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में हजारों की संख्या से अधिक लोगों ने देखा गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का सीधा प्रसारण*

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का जांजगीर-चांपा जिले में लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से प्रसारण किया गया।
 *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में जिले के थाना/चौकी क्षेत्रों पर कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की गई। इसके तहत थाना चांपा अंतर्गत मुकुंद सिनेमा हॉल, अकलतरा एवं शिवरीनारायण सहित जांजगीर के मेट्रो सिनेमा हॉल तथा पुलिस लाइन जांजगीर में प्रोजेक्टर एवं बड़ी स्क्रीन के माध्यम से परेड का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके साथ ही अन्य थाना एवं चौकी क्षेत्रों में भी लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन, विभिन्न राज्यों के पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की भव्य परेड तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश प्रसारित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पुलिस अधिकारियों- कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने सहभागिता कर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article