शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
21 अक्टूबर 2026
संवाददाता: अशोक जायसवाल
साइंस वाणी न्यूज़ सक्ती
साइंस वाणी न्यूज़ को प्राप्त जानकारी के अनुसार।सक्ती/डभरा। जिले के डभरा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा था। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना एवं पतासाजी के आधार पर उसे हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को पीड़िता ने थाना डभरा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। शिकायत के आधार पर थाना डभरा में अपराध क्रमांक 347/2026 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(m) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता के कथन दर्ज किए और घटनास्थल का निरीक्षण सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी दीपक कुमार चौहान (25 वर्ष), पिता रत्थु लाल चौहान, निवासी कोटमी, थाना डभरा, जिला सक्ती को तलाश कर हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा में मेडिकल परीक्षण कराया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को 20 अक्टूबर 2026 को माननीय जेएमएफसी न्यायालय डभरा में पेश किया गया, जहां से उसे 28 अक्टूबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पटेल सहित प्रधान आरक्षक रमेश कुमार चंद्रा एवं आरक्षक ऐकेश्वर चंद्रा, धनेश्वर दिवाकर, राम गोपाल यादव, मिरीश कुमार साहू, रोहित सिदार और गोविंद पटेल का विशेष योगदान रहा।
नोट: मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।