ब्रेकिंग न्यूज - जांजगीर-चांपा/बाजार से मोबाइल चोरी करने के मामले में एक मुख्य आरोपी सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता
22 अक्टूबर 2026
साइंस वाणी 22 अक्टूबर 2026
संवाददाता मणिकांत कुर्रे
समाचार विशेष में सायबर थाना और कोतवाली जांजगीर की संयुक्त कार्यवाही से मोबाइल चोर गिरोह का एजेंट पुलिस के हत्थे चढ़ा, कार्यवाही में आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली थाना में हुआ 4 मामला पंजीबद्ध ,आरोपीगण झारखंड से छत्तीसगढ़ आकर करते थे मोबाइल चोरी , पिछले कुछ हफ्तों से लगातार बुधवार बाजार और आसपास के जिले में कर रहे थे चोरी , आरोपी को लिया गया है पुलिस रिमांड में और चोरी के मोबाइल बरामद किया गया है , इस कार्रवाई से चोर गिरोह के साथी आरोपियों का हो सकता है खुलासा , यह गिरोह चोरी के बाद मोबाइल को भेज देते थे भारत के बाहर नेपाल में सप्लाई करने के लिए ।
*गिरफ्तार आरोपी* मोहन महतो और रमेश महतो उम्र 30 वर्ष निवासी बाबूपुर थाना तीन पहाड़ जिला साहेब गंज झारखंड
*मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21/10/26 को प्रार्थी धनंजय कुमार शुक्ला निवासी पुराना मदन पेट्रोल पंप के सामने जांजगीर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की शाम 6:30 बजे बुधवारी बाजार जांजगीर में सब्जी खरीदने गया हुआ था जो अपना सैमसंग गैलेक्सी कंपनी का मोबाइल को अपने मित्र के सामने जेब में रखा हुआ था जो सब्जी लेने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के मोबाइल को चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 869/26 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
इसी क्रम में क्रमशः प्रार्थी (1) शिवनारायण सोनी निवासी जांजगीर, (2)प्रमोद कुमार तिवारी निवासी तागा मूलमुला एवं (3) संतोष कुमार कश्यप निवासी सलखन थाना शिवरीनारायण ने भी थाना उपस्थित आकर कि यह लोग भी बुधवारी बाजार जांजगीर में सब्जी खरीदने गए थे जो उक्त तीनों का भी मोबाइल कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर क्रमशः अपराध क्रमांक 870/ 26, 871 /26, 875/26 धारा 303 (2) बीएनएस कायम किया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अज्ञात आरोपी के संबंध में पता तलाश किया गया जो जो दौरान विवेचना रेलवे स्टेशन नैला में एक व्यक्ति संदेहास्पद रूप से घूम रहा है की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम मोहन महतो पिता रमेश महतो निवासी झारखंड का होना बताया तथा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर जांजगीर साप्ताहिक बाजार में लोगों से भीड़ भाड़ में मोबाइल चोरी करना तथा अपने पास रखना बताया जिसके आधार पर आरोपी के कब्जे से चार नग मोबाइल कुल जुमला कीमती 1,14,500रु को बरामद किया गया हैं।
पूछताछ पर आरोपी मोहन महतो पिछले 25-30 दिनों से चम्पा में किराया का रुम लेकर रह रहा था एवं अपने दो अन्य साथी के साथ रह रहा था, जिसमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी था जिसे अपने गांव तीनपहाड़ साहेब गंज झारखंड में एक माह की ट्रेनिंग दी गई थी जिसमें भीड़ भाड़ इलाके में गूंगा बच्चा बनकर उपर पाकेट में रखे मोबाइल को कैसे निकालना है बताया गया था, पकड़े जाने पर गूंगा बनने का नाटक करता था, छोटे बच्चे देखकर गूंगा बच्चा देखकर डांट फटकार कर छोड़ देते थे पूर्व में बाजार, मेला, भीड़ भाड़ वाले जगह में कई बार चोरी किया है।
छत्तीसगढ़ जांजगीर चांपा चोरी करने के लिए अपने साथी के साथ आया था , चम्पा में किराए के रूम में रहकर आसपास के जिलों में जाकर यह मोबाइल चोरी करते थे और मोबाइल को वापस झारखंड ले जाते थे जहां से वह मोबाइल भारत से बाहर के देश में भेज दिया जाता था ।
प्रकरण में अन्य आरोपी की पता तलाश किया जा रहा है तथा गिरफ्तारशुदा आरोपी का पृथक से पुलिस रिमांड
प्राप्त कर और चोरी के मोबाइल होने के संबंध में पूछताछ किया जाता है।
*उपरोक्त कार्यवाही* साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में थाना साइबर जांजगीर से सउनि विवेक सिंह प्र आर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, सरदार बलबीर, आर प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, शाहबाज अहमद, माखन साहू म आर अंजना लकड़ा तथा थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, थाना जांजगीर से उप निरीक्षक दिलीप सिंह, बेलसज्जर लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, मुकेश पांडे, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।