-->
जिले के थाना मुलमुला पुलिस ने पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैंडन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में थाना मुलमुला पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही

जिले के थाना मुलमुला पुलिस ने पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैंडन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में थाना मुलमुला पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही


 4 किलो से ज्यादा गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर पुलिस की त्वरित घेराबंदी—मोटरसाइकिल से ले जा रहा था गांजा*
* *नशे के कारोबार पर मुलमुला पुलिस का प्रहार—NDPS एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा*
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के थाना मुलमुला पुलिस ने  पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैंडन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 4.120 किलो ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत ₹2,00,000/ बताया गया है।

 *मुखबिर सूचना पर तत्काल घेराबंदी* 

दिनांक 30.09.26 को थाना मुलमुला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि *आरोपी* संतराम यादव निवासी सोनसरी द्वारा अपनी मोटरसाइकिल में मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के उद्देश्य से रखा हुआ है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए में थाना मुलमुला पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा।

 *मोटरसाइकिल में ले जा रहा था, अलग अलग पैकेट में 4.120 किलो ग्राम गांजा बरामद* 

आरोपी के मोटर सायकल को विधिवत तलाशी लेने पर उसकी मोटरसाइकिल  से गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2 लाख है। पुलिस द्वारा गांजे एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त कर लिया गया।

*NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर* 

मामले में *आरोपी* संतराम यादव उम्र 37 साल निवासी सोनसरी थाना मूलमुला के विरुद्ध NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के पश्चात आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

 *गिरफ्तार आरोपी* संतराम यादव उम्र 37 साल निवासी सोनसरी थाना मूलमुला जिला जांजगीर चांपा का निवासी है।

 *पुलिस की अपील* 

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध गांजा, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री अथवा परिवहन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

 *उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक शिवानंद सिंह थाना प्रभारी मुलमुला एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article