-->
दशहरा पर्व पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS ने पुलिस लाइन जांजगीर में विधि-विधान से की शस्त्र पूजा ,.जिले में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना कर जिलेवासियों को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

दशहरा पर्व पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS ने पुलिस लाइन जांजगीर में विधि-विधान से की शस्त्र पूजा ,.जिले में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना कर जिलेवासियों को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं



साइंस वाणी 20 अक्टूबर 2026
संवाददाता मणिकांत कुर्रे 


विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर आज दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन जांजगीर में पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS द्वारा विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति- रिवाजों के साथ शस्त्रों की पूजा- अर्चना की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जिले में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने की कामना की। साथ ही जिलेवासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
शस्त्र पूजा कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर डॉ. यूलैंडन यार्क, डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार पैकरा डीएसपी अजाक सतरूपा तारम, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, एसडीओपी चांपा लौकेश बंसल, जिला सेनानी योगिता साहू एवं रक्षित निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार जोशी सहित पुलिस लाइन के अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित रहे।

दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजा पुलिस विभाग की परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह परंपरा कर्तव्यनिष्ठा, साहस एवं जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए जिले के सभी थाना एवं चौकियों में भी संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई।

 *जांजगीर-चांपा पुलिस* ने पर्व के अवसर पर जिलेवासियों के सुख, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article