-->
सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी ग्रामीणों की उम्मीद, शिकायत पर दूर हुआ अंधेरा; चपले चौक में फिर जगमगाई सोलर हाईमास्ट लाइट

सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी ग्रामीणों की उम्मीद, शिकायत पर दूर हुआ अंधेरा; चपले चौक में फिर जगमगाई सोलर हाईमास्ट लाइट



संवाददाता : संतोष कुमार चौहान / साइंस वाणी न्यूज़, रायगढ़ 

रायगढ़। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शासन द्वारा शुरू की गई सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 अब लोगों के लिए राहत का प्रभावी माध्यम बन रही है। इसका एक सकारात्मक उदाहरण रायगढ़ जिले के ग्राम चपले चौक में देखने को मिला है, जहां लंबे समय से बंद पड़ी सोलर हाईमास्ट लाइट को शिकायत के बाद फिर से चालू करा दिया गया है। अब चौक पर रात के समय दोबारा रोशनी बिखरने लगी है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज हुई थी शिकायत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकासखंड खरसिया के ग्राम सोड़का निवासी महेन्द्र सिंह ने सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने ग्राम चपले चौक में प्रकाश व्यवस्था के लिए स्थापित सोलर हाईमास्ट संयंत्र के लंबे समय से बंद रहने की समस्या को उठाया था। हाईमास्ट लाइट बंद होने के कारण रात के समय चौक पर अंधेरा पसरा रहता था, जिससे स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ वहां से गुजरने वाले राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

क्रेडा ने तत्परता दिखाते हुए कराई मरम्मत

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए क्रेडा के जिला कार्यालय एवं जोनल कार्यालय रायगढ़ ने संबंधित स्थापनाकर्ता इकाई से संपर्क कर समन्वय स्थापित किया। इसके बाद सोलर हाईमास्ट संयंत्र में आई तकनीकी खराबियों को दूर कराया गया और उसे पुनः चालू कर दिया गया। विभागीय कार्रवाई के बाद अब चपले चौक पर सोलर हाईमास्ट लाइट सुचारु रूप से प्रकाश दे रही है।

ग्रामीणों और राहगीरों को मिली राहत

सोलर हाईमास्ट संयंत्र के दोबारा चालू होने से चपले चौक पर रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था बहाल हो गई है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिल रही है और रात के समय चौक से गुजरने वाले राहगीरों को भी अंधेरे की समस्या से राहत मिली है।

शिकायत का निराकरण होने पर आवेदक महेन्द्र सिंह ने संतुष्टि जाहिर की है। वहीं ग्रामवासियों ने भी प्रकाश व्यवस्था बहाल होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग का धन्यवाद किया है।

समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे शासन तक पहुंचाने का अवसर प्रदान कर रहा है। इस व्यवस्था के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई कर समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। चपले चौक में बंद सोलर हाईमास्ट लाइट का दोबारा जलना इस बात का उदाहरण है कि जागरूक नागरिकों की शिकायत और विभागीय पहल से स्थानीय स्तर की समस्याओं का समाधान संभव है।


Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article