-->
कांकेर सर्किट हाउस में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रेस वार्ता, जनजातीय गौरव दिवस 2026 को लेकर दी गई विस्तृत जानकारी

कांकेर सर्किट हाउस में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रेस वार्ता, जनजातीय गौरव दिवस 2026 को लेकर दी गई विस्तृत जानकारी

बसंत प्रधान जिला संवाददाता कांकेर

कांकेर। आज 12 नवंबर 2026 को कांकेर के सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जिला कांकेर द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान जनजातीय गौरव दिवस 2026 के आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती तथा जनजातीय समाज के विकास और सम्मान को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और देश की आजादी में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए समाज को नई दिशा दी।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article