-->
कुडेकेला स्कूल में 5 साल के खरीदी में गड़बड़ी हाईस्कूल पंजी में जानकारी नहीं मिलने का आरोप

कुडेकेला स्कूल में 5 साल के खरीदी में गड़बड़ी हाईस्कूल पंजी में जानकारी नहीं मिलने का आरोप



साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़
 कुड़ेकेला हाईस्कूल में 5 साल की खरीदी में गड़बड़ी का आरोप, आरटीआई में कई मदों की स्टॉक पंजी और लेजर बुक नहीं मिली; 90 प्रतिशत बिलों में एक जैसा लिखावट पाये गये 
कुड़ेकेला हाईस्कूल में पांच साल के दौरान खरीदी के बिलों में गड़बड़ी सामने आई है। पेंट की दुकान के तीन अलग-अलग बिलों में 130 किलो शक्कर खरीदी गई है। स्कूल में खरीदी गई सामग्री का हिसाब रखने वाली स्टॉक पंजी उपलब्ध नहीं है। आरटीआई से मिले दस्तावेजों में कई मदों के खर्चों का लेखा-जोखा अधूरा मिला है समाजिक कार्यकर्ता एवं ओबीसी महासभा के संभाग उपाध्यक्ष चैतु साहु के द्वारा 
आरटीआई में 12 बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। दस्तावेजों के अनुसार, समग्र शिक्षा मद को छोड़कर स्काउट, खेलकूद, विज्ञान, रेडक्रॉस, स्थानीय परीक्षा, एक्टिविटी फंड, सांस्कृतिक गतिविधि और शाला विकास निधि सहित अन्य मदों की स्टॉक पंजी, लेजर बुक और कार्यवाही पंजी उपलब्ध नहीं कराई गई। खरीदी गई सामग्री का रिकॉर्ड इन रजिस्टरों में दर्ज करना जरूरी है। इसके बिना बिलों में दर्ज सामग्री की उपलब्धता और उपयोग का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। दस्तावेजों में करीब 90 प्रतिशत बिल में लिखावट भी एक जैसी होने की बात सामने आई है। न्यूज एजेंसी के नाम से पांच साल में 40 हजार रुपए से अधिक के बिल भी मिले हैं।
कोरोना काल में 90 हजार की खरीदी रिकॉर्ड अधूरा; प्रवेश फॉर्म पर शुल्क लिया
मार्च से दिसंबर 2020 के बीच अलग-अलग मदों से करीब 90 हजार रुपए की खरीदी के बिल जमा किए गए। कोरोना काल में खरीदी की जा सकती थी, लेकिन सामग्री का स्टॉक और वितरण दर्ज नहीं होने से उसकी उपलब्धता की पुष्टि नहीं हो रही है। विधायक मद से कराए गए कामों में भी बिल के बजाय पावती के आधार पर भुगतान की जानकारी मिली है। पावती पर प्राप्तकर्ता और प्राचार्य के हस्ताक्षर हैं। पंखा मरम्मत के बिलों पर भी स्कूल के दूसरे कर्मचारियों से सत्यापन नहीं कराया गया। प्रवेश फार्म के नाम पर 10 रुपए अतिरिक्त लेने की जानकारी भी आरटीआई में सामने आई है, जबकि वर्तमान प्राचार्य के अनुसार फार्म के लिए शुल्क लेने का प्रावधान नहीं है।
(फोटो कैप्शन: कुड़ेकेला हाईस्कूल, जहां की गई गड़बड़ी।)
प्रक्रिया के अनुसार जमा किए बिल: पूर्व प्रभारी प्राचार्य
पूर्व प्रभारी प्राचार्य सुरेंद्र कुमार पटेल के अनुसार खरीदी के बाद स्टॉक पंजी, लेजर बुक और कार्यवाही पंजी बनाने की जानकारी नहीं थी। बिल जमा करने की जैसी प्रक्रिया बताई, उसी के अनुसार काम किया। पांच साल के दौरान ऑडिट में भी रिकॉर्ड नहीं मांगा गया। यह भी जानकारी नहीं थी कि बिलों पर अन्य स्टाफ के हस्ताक्षर जरूरी हैं। वहीं वर्तमान प्राचार्य पीके साहू का कहना है कि पूर्व प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है।
शिकायत मिलने पर कराई जाएगी जांच
कुड़ेकेला हाईस्कूल में खरीदी में गड़बड़ी को लेकर फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है। किसी की ओर से शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। - एसआर सिदार, बीईओ, धर्मजयगढ़

राष्ट्रीय प्रभारी संवाददाता यशोदा यादव

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article