दाधापरा रेलवे फाटक के पास ट्रक से सर कुचली मिली ग्राम डढ़हा के युवक की लाश चकरभाठा पुलिस कर रही मामले की जांच
04 नवंबर 2026
आज बुधवार की दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार
कल मंगलवार की रात 8:15 बजे एक कालर द्वारा चकरभाठा के डायल 112 को फोन से सूचना दी गई की दाधा पारा रेलवे फाटक के पास सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति की छत विच्छद हालत में लाश पड़ी हुई है सायद कोई ट्रक उसके सर को कुचल दिया है जिसे पहचान पाना मुश्किल है क्योंकि सर और शरीर के अंग टुकड़ों में बिखरे पड़े है सूचना पर डायल 112 की टीम घटना स्थल पहुंची और घटना की जानकारी चकरभाठा थाना मे दी गई तत्पश्चात चकरभाठा पुलिस ने मामले की ताप्तीस चालू की तो देखा गया कि किसी अज्ञात ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से मृतक की दर्दनाक मौत हो चुकी थी सर व शरीर के अन्य हिस्से छत विछत हालत में बिखरे पड़े थे मृतक के कपड़े से आसपास के लोगों ने पहचाना कि मृतक का नाम विजय धुरी पिता सहदेव धोरी उम्र 32 वर्ष पता ग्राम डढहा नगर पालिका बोदरी वार्ड क्रमांक 10 थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर का रहने वाला है
इसके बाद मृतक के शव को स्वाइपरो के माध्यम से उठवा कर बिल्हा के चिर घर पहुंचाया गया
जिसके शव का आज बुधवार को पीएम करा कर शव परिजनों को सौपा गया है एवं चकरभाठा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक विजय खेती-बाड़ी का काम किया करता था जिसकी तीन बेटियां हैं एवं गांव में नाना प्रकार की बातें चल रही है कुछ लोगों का कहना है कि मृतक व उसके साथी रात में एक साथ शराब पिए थे उसके बाद मृतक अचानक गायब हो गया था क्योंकि जहां पर मृतक की बॉडी मिली है उस रास्ते में आम लोगो का बहुत कम आना जाना होता है एवं मृतक के बॉडी के आसपास कोई मोटरसाइकिल भी बरामद नहीं हुआ है इसलिए यह मामला मर्डर जैसा प्रतीत हो रहा है ऐसा गांव के लोगों का कहना है
तो वही गांव के कुछ लोगो का कहना है की मृतक और उसके साथी कही से कुछ लोहे की समान चुरा कर बेचे थे सभी उसी पैसे से शराब पिए उसके बाद उनके बिच मे लड़ाई झगड़ा हुवा था उसके बाद मृतक की लाश बरामत हुई है पुलिस को उच्च इस्तरीय जांच करनी चाहिए
घटना इस्थल पर जिसने भी मृतक के बड़ी की इस्थिति देखि सब इसे भयावह मौत कहते नजर आये
एवं बुधवार की सुबह 10:30 बजे मृतक के परिजन बिल्हा के चिर घर पहुंच गए थे लेकिन डॉक्टर का कुछ अतापता नहीं था मृतक के परिजन परेशान होते रहें क्योंकि जिस डॉक्टर द्वारा मृतक के शव का पीएम किया जाना था वह उस वक्त कवर्धा से कार से निकले थे जिन्हे आने मे 3 से 4 घंटा लगा इस बिच परिजन बिल्हा के चिर घर की लचर व्यवस्था और बिल्हा अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से परेशान नजर आये
इन अव्यवस्थाओ के बिच मृतक के शव का पीएम काफ़ी देर तक नहीं हो पाया तो ग्रामीणों मे गुस्सा था क्योंकि मौसम खराब होने की वजह से मृतक के अंतिम संस्कार में परेशानियां आने की संभावना बनी हुई थी मृतक के परिजनों ने बताया कि बिल्हा अस्पताल के बीएमओ एवं बिलासपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी bhmo को कई बार फोन लगाया गया लेकिन कोई भी फोन नहीं उठाये और न ही रिटर्न काल किये चिकित्सा व्यवस्था की इस बड़ी लापरवाही से ग्रामीण व परिजन हताश नजर आये
अंत मे 1.30 बजे के करीब डॉक्टर निकिता ने मृतक के शव का पी एम किया तब जा कर मृतक के शव को परिजनों को सौपा गया