अंधरीगादर छठ घाट पर व्रतियों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया।
25 नवंबर 2026
देवघर संवाददाता अरविन्द यादव
देवघर: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधरीगादर गांव स्थित छठ घाट पर सोमवार की संध्या लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन व्रतियों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया।
शाम होते ही व्रती पारंपरिक पूजा सामग्री, फल-फूल और प्रसाद से सजे सूप लेकर छठ घाट पहुंचे। इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया से अपने परिवार की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
छठ पूजा को लेकर घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा वातावरण छठी मैया के भक्तिमय गीतों और जयकारों से गुंजायमान रहा। चार दिवसीय इस महापर्व को लेकर पूरे गांव में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर राजद नेता कैलाश यादव, पिंटू यादव, दिनेश यादव, शंभू यादव, सरजू यादव, सलेश यादव, कमेश यादव, गोतम यादव, राजेंद्र यादव, बासुकी यादव, अनिल यादव, मुकेश यादव, नेपाल यादव, राजदेव यादव, शंकर यादव एवं प्रदीप यादव सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष एवं ग्रामीण उपस्थित थे।