सेजेस कापू में मनाया गया संविधान दिवस
26 नवंबर 2026
साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- सेजेस कापू में प्रभारी प्राचार्य सरूप सिंह के मार्गदर्शन पर संविधान दिवस के अवसर पर छात्र/छात्रों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भारतीय संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया गया। जिसमें संविधान के मौलिक अधिकारों, और कर्तव्यों का विस्तार से संस्था के व्याख्याता लेखराज खूंटे द्वारा छात्र/छात्राओं को बताया गया। संविधान पर छात्र/ छात्राओं ने भी भाषण प्रस्तुत किए। विद्यालय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में संविधान पर नारे लगाते हुए रैली निकाली गई। रैली विद्यालय से अम्बेडकर चौक कापू गई ।जहां बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वल कर माल्यार्पण किया गया।और संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।जिसमें ग्राम कापू के सरपंच सुमित्रा सर्पराज, जिला उपाध्यक्ष सोहन लाल टंडन,मीडिया प्रभारी रामलाल महेश्वरी, ब्लॉक अध्यक्ष सतनामी समाज कृत कास्ते, कोषाअध्यक्ष खुशयाली बघेल, फलित रात्रे , सूरज टंडन, एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सेजेस कापू के सभी शिक्षक/ शिक्षिकाए कार्यक्रम में हिस्सा लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाए।
हेमंत कुमार टंडन
जिला ब्यूरो चीफ
रायगढ़ छत्तीसगढ़