-->
गौतम दास साहू बने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष, क्रांतिकारी पार्वती साहू को महिला प्रदेश अध्यक्ष की कमानअखिल भारतीय तेली महासभा ने की नियुक्तियां, अधिवक्ता उमेश गोल्हानी बंधु ने दी बधाई, ओबीसी अधिकारों और सामाजिक जागरूकता को लेकर जताई उम्मीद

गौतम दास साहू बने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष, क्रांतिकारी पार्वती साहू को महिला प्रदेश अध्यक्ष की कमानअखिल भारतीय तेली महासभा ने की नियुक्तियां, अधिवक्ता उमेश गोल्हानी बंधु ने दी बधाई, ओबीसी अधिकारों और सामाजिक जागरूकता को लेकर जताई उम्मीद



रायपुर। अखिल भारतीय तेली महासभा ने छत्तीसगढ़ में संगठन को नई मजबूती देने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। संगठन ने श्री गौतम दास साहू को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष तथा सामाजिक कार्यकर्ता क्रांतिकारी पार्वती साहू को छत्तीसगढ़ महिला प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बाबूलाल लाल राठौर सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से किए गए इन मनोनीतियों के बाद समाज में हर्ष का माहौल है।
श्रीमती पार्वती साहू सामाजिक एवं वैचारिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। वे संविधान प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ समाज में व्याप्त पाखंड, अंधश्रद्धा, अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध लगातार आवाज उठाती रही हैं। वहीं श्री गौतम दास साहू को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से छत्तीसगढ़ में महासभा की संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

*ओबीसी अधिकारों के मुद्दों को मिलेगी प्राथमिकता*
अखिल भारतीय तेली महासभा के विधिक सलाहकार एवं वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश गोल्हानी बंधु ने दोनों नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक जिम्मेदारी केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति जवाबदेही और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का अवसर भी है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में ओबीसी की स्वतंत्र एवं प्रमाणिक जातीय जनगणना, जनगणना में पृथक ओबीसी कॉलम, आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व, भागीदारी एवं आरक्षण जैसे विषयों पर जनजागरूकता अभियान को गति मिलेगी।
*अंधविश्वास के विरुद्ध जागरूकता और महिला नेतृत्व पर जोर*
अधिवक्ता गोल्हानी बंधु ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण, शिक्षा, सामाजिक समानता और संवैधानिक चेतना को बढ़ावा देना जरूरी है। समाज में व्याप्त अंधविश्वास एवं कुरीतियों के विरुद्ध वैचारिक जागरूकता के साथ महिलाओं की नेतृत्वकारी भूमिका को भी मजबूत करना होगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री गौतम दास साहू और श्रीमती पार्वती साहू अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को सक्रिय बनाने, महिलाओं एवं पिछड़े वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाने में योगदान देंगे।
दोनों नियुक्तियों पर समाज के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी हैं।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article