-->
 प्रवासी मजदूरों के लिए 21 दिनों से लगातार निशुल्क भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था अभी तक 12,000 से अधिक मजदूरों को कराया भोजन

प्रवासी मजदूरों के लिए 21 दिनों से लगातार निशुल्क भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था अभी तक 12,000 से अधिक मजदूरों को कराया भोजन

                          रिपोर्टर-दुर्गाप्रसाद बंजारे
धरसीवा जायसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड सिलतरा रायपुर के मानव संसाधन विभाग के प्रबंधक मनहरण लाल वर्मा ने बताया कि देश में तीसरे चरण के लॉक डाउन 4 मई के दिन से रायपुर बिलासपुर धनेली ओवरब्रिज के नीचे कंपनी द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत निशुल्क भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था प्रवासी मजदूरों के लिए किया गया है अभी तक 21 दिनों में 12000 से अधिक प्रवासी मजदूरों ने भोजन  किया है यहां पर मजदूर मुख्य रूप से हैदराबाद ,तेलंगाना ,औरंगाबाद पुणे ,महाराष्ट्र ,नागपुर से वापसी कर रहे हैं तथा यह मजदूर झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश मंडला मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के बलोदाबाजार ,बिलासपुर मुंगेली, लोरमी ,बेमेतरा जिले के मुख्य रूप से हैं  मजदूरों को निशुल्क भोजन के अतिरिक्त मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट ,जरूरतमंदों के लिए निशुल्क दवाई, चरण पादुका ,कपड़ा, मास्क,महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड तथा जनपद पंचायत धरसीवा के सहयोग से बायो टॉयलेट की भी सुविधा उपलब्ध कराया गया है आसपास के लोगों का भी सहयोग मिला यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग ,सैनिटाइजिंग  स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है तथा अब कुछ दिनों से प्रवासी मजदूरों की संख्या लगातार कम हो रही है

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article