सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही जप्त किये अवैध निर्मित महुआ शराब
24 मई 2020
रिपोर्टर-मधुसूदन चौहान
थाना सिंघोड़ा अंतर्गत ग्राम कोकबहाल में अवैध रूप से महुआ शराब बनाए जाने की सूचना पर तुरंत कार्यवाही कर आरोपी मनोज सेठ, रामकृष्ण भोई ग्राम पंडरीपाली अनिल भोई ग्राम कोकबहाल के संयुक्त कब्जे से दो प्लास्टिक ड्रम में भरा हाथ भट्टी में निर्मित महुआ शराब 120 लीटर कीमत 18000 रुपए एवं शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया
वही दूसरे आरोपी संजय उर्फ भूषण,दीपक निवासी ग्राम पलसापाली के कब्जे से 50 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमत 5000 रुपए एवं मोटरसाइकिल कीमती ₹25000 जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया