-->
लैलूंगा मुख्यालय से महज 3 किमी दूर स्थित ग्राम पंचायत खम्हार में बीती रात घर में हुए मामूली विवाद से क्षुब्ध होकर युवक ने अपने ही घर के एक कमरे में साड़ी से  फांसी लगाकर अपनी ईह लीला समाप्त कर ली!

लैलूंगा मुख्यालय से महज 3 किमी दूर स्थित ग्राम पंचायत खम्हार में बीती रात घर में हुए मामूली विवाद से क्षुब्ध होकर युवक ने अपने ही घर के एक कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर अपनी ईह लीला समाप्त कर ली!

                अमर दीप चौहान की रिपोर्ट
प्राप्त जानकारी के अनुसार रतन नामक मृतक लैलूंगा के किसी कपड़ा दुकान में काम करता था की जो प्रतिदिन की तरह कल भी काम कर के घर गया जिसके बाद उसके घर में उसके शराब पिने की बात को लेकर घर वालों से कुछ कहा सुनी हो गयी जिसके बाद रतन गुस्से से घर से बाहर निकल आया और कुछ देर बाद वापस अपने घर पंहुचकर उसने अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया जहाँ साड़ी से फांसी का फंदा बना कर म्यार में झूल गया। काफ़ी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर घर वालों को चिंता हुई जिस पर दरवाजा नहीं खुलने पर घर वालों ने दरवाजा तोड़ दिया तो देखा रतन म्यार पर फांसी के फंदे से झूल रहा था जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी खबर लिखें जाने तक रतन का पंचनामा बनाया जा रहा था और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजनें की तैयारी की जाती रही।
       फंदे से उतारने के बाद रतन के दांये कान से खून निकल रहा था इसलिए पी एम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पायेगा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article