-->
Coronavirus : प्रयागराज में लैब टेक्निशियन की पत्नी समेत दो नए पॉजिटिव केस

                           तुषार मिश्रा की रिपोर्ट
प्रयागराज, कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। अब शनिवार को भी प्रयागराज में दो नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें कोरोना योद्धा लैब टेक्निशियन की पत्‍नी भी कोरोन से संक्रमित हो गई है। लैब टेक्निशियन दो दिन पहले पाॅजिटिव पाया गया था। वहीं दूसरा कोरोना संक्रमित मरीज सैदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कर्मचारी है।

*जनपद में 24 एक्टिव केस, नौ मरीज स्‍वस्‍थ व एक की हो चुकी है मौत*

सीएमओ डॉ. जीएस वाजपेई के मुताबिक जनपद में अब तक कुल 34 पाजिटिव मरीज पाए चुके हैं। इसमें नौ मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। एक की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 24 एक्टिव केस हैं जिनका इलाज चल रहा है, फतेहपुर के एक मरीज की आइडी उसके जनपद में ट्रांसफर कर दी गई है।

*दोनों नए मरीजों के संपर्क में आए लोगों की तलाश*

शनिवार को दो नए मरीज मिलने के बाद, इन लोगों के संपर्क में आए लोगों की भी तलाश शुरू हो गई है। शनिवार को कुल 45 सैंपलों की रिपोर्ट आई है, जिसमें दो पाजिटिव और 43 निगेटिव हैं। इसी तरह पिछले दिनों पाजिटिव पाए गए मरीजों के संपर्क में आने वाले 41 संभावित मरीजों के सैंपल लिए गए।

*लैब टेक्निशियन की ड्यूटी कालिंदीपुरम क्वारंटाइन सेेंटर में थी*

अलोपीबाग के रहने वाले एक लैब टेक्निशियन की ड्यूटी कालिंदीपुरम क्वारंटाइन सेेंटर में लगाई गई थी। यह कोरोना योद्धा संभावित मरीजों की सैंपलिंग करता था। यह अपने घर भी जाता रहा। दो दिन पहले जब इसकी जांच हुई तो वह पाजिटिव आया। उसके संपर्क में उसकी पत्नी भी आई थी इसलिए उसकी सैंपलिंग भी कराई गई थी जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव है। इसी तरह दो दिन पहले सैदाबाद के प्रधानपति में कोरोना का संक्रमण मिला था। उसके संपर्क में आने वालों की जांच हुई तो पता चला कि सैदाबाद सीएचसी के एक बाबू भी संक्रमित है। बताया जाता है कि प्रधानपति और बाबू एक दूसरे के संपर्क में थे। इन दोनों को भी लेवल वन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

*इंजीनियर की पत्नी व मां की रिपोर्ट फिर पाजिटिव*

कोरोना वायरस से लूकरगंज के इंजीनियर का निधन हो चुका है। उनकी पत्नी की रिपोर्ट तीसरी बार भी पाजिटिव आई है। इसी तरह उनकी मां की की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव है। वह एसआरएन अस्‍पताल में भर्ती हैं। इंजीनियर की पत्नी की रिपोर्ट बार-बार पाजिटिव आने से डाॅक्टरों की चिंता बढ़ गई है। इंजीनियर की 85 वर्षीय सास में खून की कमी हो गई थी। उन्‍हें दो यूनिट ब्लड चढ़ाया गया।

Jagran Logoकोरोना वायरस
Coronavirus : प्रयागराज में लैब टेक्निशियन की पत्नी समेत दो नए पॉजिटिव केस Prayagraj News
newimg/16052020/16_05_2020-coronavirus1_20277699.jpg

प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। अब शनिवार को भी प्रयागराज में दो नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें कोरोना योद्धा लैब टेक्निशियन की पत्‍नी भी कोरोन से संक्रमित हो गई है। लैब टेक्निशियन दो दिन पहले पाॅजिटिव पाया गया था। वहीं दूसरा कोरोना संक्रमित मरीज सैदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कर्मचारी है।

जनपद में 24 एक्टिव केस, नौ मरीज स्‍वस्‍थ व एक की हो चुकी है मौत

सीएमओ डॉ. जीएस वाजपेई के मुताबिक जनपद में अब तक कुल 34 पाजिटिव मरीज पाए चुके हैं। इसमें नौ मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। एक की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 24 एक्टिव केस हैं जिनका इलाज चल रहा है, फतेहपुर के एक मरीज की आइडी उसके जनपद में ट्रांसफर कर दी गई है।

दोनों नए मरीजों के संपर्क में आए लोगों की तलाश

शनिवार को दो नए मरीज मिलने के बाद, इन लोगों के संपर्क में आए लोगों की भी तलाश शुरू हो गई है। शनिवार को कुल 45 सैंपलों की रिपोर्ट आई है, जिसमें दो पाजिटिव और 43 निगेटिव हैं। इसी तरह पिछले दिनों पाजिटिव पाए गए मरीजों के संपर्क में आने वाले 41 संभावित मरीजों के सैंपल लिए गए।

लैब टेक्निशियन की ड्यूटी कालिंदीपुरम क्वारंटाइन सेेंटर में थी

अलोपीबाग के रहने वाले एक लैब टेक्निशियन की ड्यूटी कालिंदीपुरम क्वारंटाइन सेेंटर में लगाई गई थी। यह कोरोना योद्धा संभावित मरीजों की सैंपलिंग करता था। यह अपने घर भी जाता रहा। दो दिन पहले जब इसकी जांच हुई तो वह पाजिटिव आया। उसके संपर्क में उसकी पत्नी भी आई थी इसलिए उसकी सैंपलिंग भी कराई गई थी जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव है। इसी तरह दो दिन पहले सैदाबाद के प्रधानपति में कोरोना का संक्रमण मिला था। उसके संपर्क में आने वालों की जांच हुई तो पता चला कि सैदाबाद सीएचसी के एक बाबू भी संक्रमित है। बताया जाता है कि प्रधानपति और बाबू एक दूसरे के संपर्क में थे। इन दोनों को भी लेवल वन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंजीनियर की पत्नी व मां की रिपोर्ट फिर पाजिटिव

कोरोना वायरस से लूकरगंज के इंजीनियर का निधन हो चुका है। उनकी पत्नी की रिपोर्ट तीसरी बार भी पाजिटिव आई है। इसी तरह उनकी मां की की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव है। वह एसआरएन अस्‍पताल में भर्ती हैं। इंजीनियर की पत्नी की रिपोर्ट बार-बार पाजिटिव आने से डाॅक्टरों की चिंता बढ़ गई है। इंजीनियर की 85 वर्षीय सास में खून की कमी हो गई थी। उन्‍हें दो यूनिट ब्लड चढ़ाया गया।

*इंजीनियर के भाई और भाभी की स्थिति संतोषजनक*

वहीं इंजीनियर के भाई व भाई की पत्नी की स्थिति संतोषजनक बताई जा रही है। 58 साल के मरीज का एक्सरे कराया गया जिसमें सब सामान्य रहा। एसआरएन में प्रतापगढ़ और प्रयागराज के कुल 16 मरीजों का इलाज चल रहा है। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने इन मरीजों से मोबाइल पर बात की और उनका हाल चाल पूछा।

तुषार मिश्रा
सह जिला प्रभारी
प्रयागराज

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article