-->
प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 09 जून  को

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 09 जून को


         महासमुंद :प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र वर्ष 2020-21 में कक्षा 9वीं में प्रवेश के प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा। आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त श्री एन.आर. देवांगन ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए लाॅंक डाउन में वृद्धि के कारण आवेदन जमा करने एवं परीक्षा की तिथियों में संशोधन किया गया हैं। संशोधित तिथि के अनुसार विद्यार्थियों द्वारा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई 2020 के स्थान पर शनिवार 30 मई 2020 तक की गई है। प्रवेश परीक्षा 24 मई 2020 के स्थान पर अब मंगलवार 09 जून 2020 को आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र का प्रारूप जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय महासमुंद से प्राप्त किया जा सकता है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article