-->
जेसीसीजे का प्रेस नोट-पंचायत प्रतिनिधियों को सत्ता पक्ष प्रलोभन के साथ कांग्रेस पार्टी मे प्रवेश कराया

जेसीसीजे का प्रेस नोट-पंचायत प्रतिनिधियों को सत्ता पक्ष प्रलोभन के साथ कांग्रेस पार्टी मे प्रवेश कराया


बीजापुर-बस्तर लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज का दौरा कार्यक्रम बीजापुर रहा।जिसमें जेसीसीजे से जनपद सदस्य महेश हेमला, सरपंच राजू कलमू एवं सरपंच विजय कुड़ियम का क्षेत्रीय विधायक निवास मे सांसद जी के समक्ष कांग्रेस पार्टी प्रवेश करने का खबर सामने आया।राज्य में कांग्रेस पार्टी को भविष्य में जेसीसीजे से डर है।इसलिए कोरोना जैसे वैश्विक महामारी बचाव के लिए देश-प्रदेश में चल रहे लाकडाउन के नियमों को तोड़ते हुए भूमि पूजन जैसे कार्यक्रम के बहाने बीजापुर दौरा रखा गया था।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जेसीसीजे के निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सी.सी.सड़क, पुलिया तथा डबरी निर्माण जैसे कार्य स्वीकृत करा कर उन्हें आर्थिक लाभ पहुंचाने का लालच के साथ कांग्रेस प्रवेश कराने का एक साजिश था।कांग्रेस प्रवेश करने वाले मित्रों को लगा कि जेसीसीजे मे कुछ लम्बे समय तक संघर्ष करना पड़ेगा इसलिए सत्ता सुख का यही अवसर है।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे)एक मात्र राज्य की मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय दल है।जो"छत्तीसगढ़ महतारी"के विकास में अग्रणी विचार के साथ आगे बढ़ रहा है।जहां "अमीर धरती"मे रहने वाले गरीब क्यों?इस विरोधाभास को समाप्त करने का लक्ष्य के साथ आदरणीय जोगी जी के नेतृत्व में निरंतर प्रयास हो रहा है।स्वाभाविक है कि दिल्ली से चलने वाली कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय पार्टी को तकलीफ होगी।क्योंकि जहां-जहां राज्य के राजनीति में क्षेत्रीय दलों का सरकार हुआ है। वहां राष्ट्रीय दलों का सफाया हुआ।पूरे देश मे कांग्रेस की स्थिति "डाउन"चल रहा है।इसलिए देश-प्रदेश में लाकडाउन की स्थिति में भी दूसरे दलों के लोगों को कांग्रेसीयों द्वारा पार्टी प्रवेश करा कर "अप" याने ऊपर उठाने का असफल प्रयास है।जेसीसीजे परिवार छोड़ कर जो साथी गये उनके लिए शुभकामनाएं।जहां भी रहे अच्छा रहे।राजनीति तो एक समुद्र के समान है,जहां नीत नई-नई लहरें चलते रहती हैं,चन्द्रैया सकनी अध्यक्ष जेसीसीजे जिला-बीजापुर।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article