-->
सीपीआई जिला कमेटी के जिला सचिव कामरेड कमलेश झाड़ी ने कलेक्टर के नाम SDM बीजापुर को सौंपा ज्ञापन

सीपीआई जिला कमेटी के जिला सचिव कामरेड कमलेश झाड़ी ने कलेक्टर के नाम SDM बीजापुर को सौंपा ज्ञापन

बीजापुर-सीपीआई ने ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन से ये मांग किया है कि विगत दो दिन पहले ग्राम पुसगुड़ी के ग्रामीण pds के तहत मिलने वाले राशन लेने मोदकपाल राशन की दुकान गए हुए थे जिसकी दूर करीब 7 किमी.है।इस राशन को लेकर जाते वक्त राशन से भरी ट्रेक्टर पलट गई जिसमें सवार आंनदराव यालम की मौके पर ही मौत हो गई एक अन्य व्यक्ति नारायण की इलाज के दौरान मौत हुई,12 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।इस मामले को लेकर सीपीआई जिला प्रशासन से ये मांग करती है कि।मृतक परिवार एवं घायलों को प्रशासन की ओर से उचित मुआवजा कि राशि दी जानी चाहिए जिससे उनकी आर्थिक मदद हो सके।साथ ही हम ये भी माँग करते हैं कि राशन की दुकान गांव से इतने दूरी पर न हो कि ग्रामीणों को आने जाने और राशन निर्यात के परेशनियों का सामना न करना पड़े और भविष्य मे ऐसे हादसों का शिकार ग्रामीण न हो। वहीं SDM श्रीमान हेमेंद्र भुआर्य ने आश्वासन देते हुए कहा है कि इस मामले को गम्भीरता से  लेते  हुए क्लेक्टर से चर्चा कर सड़क बनाना राशन को गांव तक पहुंचाने जैसे समस्या का जल्द ही निवारण किया जाएगा जाएग।
रामचन्द्रम एरोला की रिपोर्ट

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article