आनंद पाण्डेय की रिपोर्ट
आज फिर धरमपुरी नगर के स्वयसेवको ने साबित कर दिया कि कितनी भी चुनोतियाँ रहे राष्ट्र और धर्म सेवा के लिए ततपर रहेंगे। पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर आरएसएस का राहत शिविर चल रहा है जहां पर हजारो गंतव्य मजदूरों के लिये भोजन की व्यवस्था की जा रही। इसी बीच कल दोप. में नगर के स्वयंसेवको को सूचना मिलती है कि धरमपुरी नगर से 10 हजार रोटिया एकत्रित करना है। धरमपुरी पूर्ण रूप से कर्फ्यू ग्रस्त और कंटेन्मेंट होने के कारण कार्य चुनोती भरा था। एक तरफ 10 हजार रोटी एकित्रत करना और खुद की सुरक्षा व प्रशासन के आदेशों का पालन भी करना था। एक मोहल्ले में 2 स्वयंसेवक निर्धारित किये गए। शाम होते होते स्वयंसेवको ने अपने माध्यम से प्रत्येक हिन्दू परिवार में रोटी की सूचना दी। मातृशक्ति ने भी संघ के तय समय पर आज प्रातः रोटी बना कर तैयार रखी। सुबह से ही स्वयंसेवक अपने दायित्व को निर्वाह करने चले गए। और देखते ही देखते 10 हजार से भी जयदा रोटिया एकत्रित हो गयी। निश्चित ही धरमपुरी नगर का हिन्दू समाज इस पुनीत कार्य के लिए सादुवाद का पात्र है। वही मातृशक्ति को भी नमन।🙏
संघ समाज से अपेक्षा रखता है। और समाज संघ से अपेक्षा रखता है🚩🚩🚩