-->
कोरोना को लेकर ग्रामीण रहे सतर्क,और मास्क सैनिटाइजर का उपयोग कर सोशल डिस्टेंस का करे पालन- पी.कुजुर कमांडेंट CRPF 222बटालियन

कोरोना को लेकर ग्रामीण रहे सतर्क,और मास्क सैनिटाइजर का उपयोग कर सोशल डिस्टेंस का करे पालन- पी.कुजुर कमांडेंट CRPF 222बटालियन

                         रिपोर्टर-रत्तू तेलम बीजापुर।
कोरोना वायरस के आंतक पर बीजापुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोडेपाल में के.रि.पु. बल C/222वी वाहिनी के द्वारा COVID-19 जागरूकता समारोह का कार्यक्रम का आयोजन 222वी वाहिनी के.रि.पु.बल के कमाडेंट श्री पी. कुजूर के दिशा निर्देश में किया गया है। जिसमें बेलवा पारा,कोड़ेपाल राणापारा, मातापारा,नदीपारा,कडेर,  और कैका, ग्राम वासी शामिल हुए जो कि एक दूसरे से दूरी बना कर खड़े थे,इस मौके पर सीआरपीएफ कैंप कोड़ेपाल से श्री श्याम लाल (उपoकमांo) .श्री धर्मेंद्र सिंह मीना (सहाoकमाo) निरीक्षक लाबिन्या बर्मन व अन्य कमांडोज, और सरपंच ग्राम कोड़ेपाल श्रीमती स्मिता आलम व पंचायत सदस्य भी मौजूद थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्याम लाल (उप०कमां०)व श्री धर्मेंद्र सिंह मीना (सहा० कमां०) ने की और ग्रामवासी को जागरूक सचेतन रहने के लिए बताया कि, खाना खाने से पहले हाथों को साबुन से धोएं मास्क लगाने की सलाह दी गई खासते और छीकते समय नाक और मुंह को रुमाल से ढक कर रखें,बिना हाथ धोए अपनी आंखों नाक और मुंह को ना छुए, एक दूसरे से कम से कम 1 मीटर की दूरी पर रहे इसके संक्रमण के फल स्वरूप बुखार जुकाम सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत जिला  डॉक्टर से परामर्स करने की सलाह दी गई,सभी ग्रामीणों को covid-19 जैसे महामारी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जागरूक किया गया।
 इसी दौरान के.री.पु बल द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम में तहत उपस्थित ग्राम वासियों को सैनिटाइजर साबुन मास्क आदि सामान वितरण किया गया जिसमें कुल 40 घर और 200 ग्राम वासियों को sanitizetion उपकरण वितरण किया गया, अंत में सरपंच श्रीमती स्मिता आलम को भी समझाया गया कि बाहर से आने वाले ग्रामवासी को 14 दिन सांगरोध में रखने का ध्यान दिया जाए ताकि इस बीमारी से हम सभी बचें इस कारण सरपंच श्रीमती स्मिता आलम ने स्वास्थ्य व अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए के.रि.पु. बल को सदैव तत्पर सुरक्षा व सेवा के लिये ग्राम वासियों की तरफ से धन्यवाद दिया, जलपान और नाश्ते के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article