गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड का सेवा सुगंधाम सामाजिक जन कल्याण समिति, रायपुर द्वारा अभिनंदन
16 मई 2020
औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करने के लिए मिला सम्मान
लोकेश गायकवाड की रिपोर्ट
सेवा सुगंधाम सामाजिक जन कल्याण समिति, रायपुर द्वारा गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक, अभिषेक अग्रवाल का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
सेवा सुगंधाम सामाजिक जन कल्याण समिति के संस्थापक, टिकेंद्र उपाध्याय ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में लॉकडाउन के दौरान कंपनी ने जरूरतमंद गरीबों और प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन पैकेट, राशन व खाद्य सामग्री प्रदान कर यह सिद्ध किया कि उनका संयंत्र कोरोना वैश्विक विपदा में अपने संयंत्र के आसपास क्षेत्रों के लोगों की मदद भी करता है। इसी कार्य से प्रभावित होकर समिति सदस्यों ने अभिषेक अग्रवाल को सम्मानित करने का निर्णय लिया।
कार्यकारी निदेशक,अभिषेक अग्रवाल द्वारा बताया गया कि कंपनी लोगों से हैं, लोग हैं तो कंपनी है और कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते जरूरतमंद लोगों कि मदद हो सके इसी उद्देश्य से कंपनी ने मानव कल्याण कार्य करने की कोशिश में अपना सहयोग किया।
सेवा सुगंधाम सामाजिक जन कल्याण समिति के सदस्यों टिकेंद्र उपाध्याय (संस्थापक), राजीव अग्रवाल (संयोजक), आशीष उपाध्याय (सचिव), राजेंद्र पांडे (उपाध्यक्ष) आदि की उपस्थिति में समिति द्वारा कंपनी के कार्यकारी निदेशक, अभिषेक अग्रवाल को पुष्प गुच्छ, आभार व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।
कंपनी प्रबंधन की ओर से विवेक अग्रवाल (मुख्य कार्यकारी अधिकारी), मंसूर अली (सहायक उपाध्यक्ष-एचआर एवं प्रशासन), राघवेंद्र सिंह (सहायक महाप्रबंधक), देवाशीष दास (सहायक महाप्रबंधक), योगिता रावत (प्रबंधक), अनूप रजक (अधिकारी) की उपस्थिति रही।