श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति मेघा टेमभुलकर तथा अनुविभागीय अधिकारी
23 मई 2020
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति मेघा टेमभुलकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री विकास कुमार पाटले के मार्गदर्शन में क्षेत्र में लगातार अवैध जुआ,शराब पर लगातार नजर रखी जा रही है एवं सतत कार्यवाही किया जा रहा है कि आज दिनांक 23/05/2020 को जरिए मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम डुडुमचुअ के नाला किनारे कुछ लोग अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु बना रहे है कि सूचना पर मौका पहुचकर घेराबंदी कर आरोपी अर्जुन बरिहा पिता जयधर बरिहा ग्राम डुडुचुआ को अवैध महुआ शराब बनाते हुए पकड़ा गया जो नाला किनारे दो भट्ठा चढ़ाकर महुआ शराब बना रहा था जिसके कब्जे से दो नग 20लीटर वाली जरकिन में भरा हुआ एवं दो पीतल की गुंडी में 10-10 लीटर भरा हुआ कुल60लीटर महुआ शराब कीमती6000रुपये एव्म शराब बनाने का सामान जरमन गंजी में चढ़ाये महुआ पास को नष्ट कर 04नग छोटे बडे जरमन गंजी 02 नग प्लास्टिक पाईप एक कावर जिसमे रस्सी लगा है को जब्त कर अपराध क्रमांक182/20धारा 34(2)आबकारी एक्ट कायम कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया
(2)इसी प्रकार आरोपी संजय सेठ पिता रघुमडी सेठ ग्राम देवलभाठा के द्वारा मोटरसाइकिल क्रमाक cg06p7968में20-20 लीटर वाली दो जरकिन में कुल40लीटर महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री हेतु परिवहन करते पाये जाने पर अपराध क्रमाग 183/20 धारा 34(2) पंजीबद्ध किया गया