-->
विनायक राइस मिल  बंसूला के मालिक पर किसानों से धोखाधड़ी करने का आरोप

विनायक राइस मिल बंसूला के मालिक पर किसानों से धोखाधड़ी करने का आरोप


                           रिपोर्टर-मधुसूदन चौहान
महासमुंद जिले के ब्लॉक बसना से लगे ग्राम बंसुला विनायक राइस मिल के मालिक ने किसानों के धान धर्मकांटा में तौल के समय धर्म कांटा के पास आकर खड़े हो जाते है जहां पर धर्म कांटा के नीचे लोहे का एक स्केल में पैर रखकर खड़ा हो जाते है जहां स्केल पर पैर रखते ही धान के वजन में 3 से 4 कुंटल धान वजन कम हो जाता है.आज भी कई किसानों का धान धर्मकांटा में तौला गया जहाँ 4 से 5 कुंटल धान कम पाया गया.
         आपको बतादे की जहाँ पर राइस मिल के प्रोपाइटर तौल के दौरान धर्मकांटा पर जिस स्केल में खड़ा रहता था उसी जगह में आज एक किसान की भी उसी स्केल में खड़ा कराया गया जहाँ धान के वजन में 4 से 5 कुंटल धान कम पाया गया है
    शिकायतकर्ता बंसूला निवासी नंद कुमार साव पिता जगत राम साव द्वारा कुछ दिन पहले उनके ट्रैक्टर में 177 पाकिट धान दिनांक 18.05.2020 को बंसूला विनायक राइस मिल में बेचा गया था उस दिन तौल से ओ संतुष्ट नहीं था इसलिए कल दिनांक 22.05.2020 को आकर फर्म विनायक राइस मिल बंसूला में धर्म कांटा को देख रहा था उनको आज भी उसको सक हुआ की तौल में तो कुछ गड़बड़ी है नंद कुमार ने बताया कि विनायक राइस मिल के मालिक बंटू अग्रवाल व रिंकू अग्रवाल बारी बारी प्रत्येक तौल के समय धर्म कांटा के पास खड़े रहते हैं नंद कुमार साव ने ये भी बताया कि धर्मकांटा पर धान की तौल होती है वहां पर एक लोहे का पट्टी धर्मकांटा के पास रख कर उसमें खड़े हो जाते हैं जिसमें 2 से 3 कुंटल धान तौल में कम जो जाता है.
   किसान गजेंद्र साहू ने भी बताया कि वह 95 कुंटल धान बेचने को लाया था लेकिन उनका धान कम निकला उन्होंने भी यही बताया कि एक लोहे जैसा स्केल धर्म कांटा के पास रखकर उसमें राइस मिल के मालिक खड़ा हो जाता है जिससे 4 से 5 कुंटल धान कम तौल में आता है.
अब्दुल वाहिद दयाला उप निरीक्षक उपज कृषि मंडी बसना ने बताया कि कार्यवाही तो होगी हम ब्यान बना रहे हैं किसानो ने धर्म कांटे के पास जो एक लोहे का स्केल दिखाए उसमे वजन का डिफ्रेंस आया है उसके बारे में जांच कर के उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दूंगा उसके बाद कार्यवाही होगी

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article