गलियों में बह रहे गंदे पानी बीमारी को नेवता दे रहा है
09 मई 2020
राज कुमार बंजारे की रिपोर्ट
तिल्दा नेवरा-ग्राम पंचायत चिचोली के गलियों में बह रहे गंदे पानी बीमारी को नेवता दे रहे है। एक ओर कोरोना महामारी को लेकर जगह जगह स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है दूसरी ओर ग्राम पंचायत चिचोली में घर घर से निकल रहे गंदे पानी सड़क को कर रहे है ध्वस्त। नालियों में बह रहे गंदे पानी डेंगू मलेरिया जैसे बीमारी को नेवता दे रहे है । नालियों को साफ करने के लिए ग्रामवासी सामने नही आ रहे है और न ही कोई कर्मचारी आ रहा है।ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से नाली निर्माण के लिए गुहार लगाई तो ग्राम प्रधान का कहना है कि नाली निर्माण की स्वीकृति जैसे ही पास होता है तत्काल नाली निर्माण किया जाएगा ।