-->
बच्चों के पैरों में पड़े छाले तो रास्ते में किराए पर की जुगाड़ गाड़ी

बच्चों के पैरों में पड़े छाले तो रास्ते में किराए पर की जुगाड़ गाड़ी

शनिवार को नेशनल हाई वे -2 पर ऐसे ही कई परिवार पैदल, साइकिल, रिक्सा और ट्रक आदि वाहनों से अपना सफर पूरा करते दिखाई दिए। इनमें से कोई दिल्ली से, कोई गुड़गांव से अपने घर जाने के लिए निकला था। इनमें ज्यादातर वह लोग शामिल हैं जो दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में मजदूरी कर गुजर बसर कर रहे थे। हाई वे पर जब एक जुगाड़ा गाड़ी पर जा रहे लोग कुछ देर के लिए महेवा में रूके तो हिन्दुस्तान टीम ने उनका हाल लिया। महिलाओं और बच्चों के साथ जा रहे अजय गुप्ता, रोहित व शिव कुमार वर्मा ने बताया कि वह चंदौली के रहने वाले हैं और गुड़गांव में हथठेला लगाकर अचार बेचा करते थे। लॉकडाउन के बाद से धंधा पूरी तरह से ठप्प हो गया और खाने के लाले पड़ गए तो वह तीन दिन पूर्व पैदल ही घर के लिए निकल लिए। जब बच्चों से चला नहीं गया और पैरों में छाले पड़ गए तो रास्ते में एक जुगाड़ गाड़ी से भाड़ा तय किया और उसपर बैठकर आगे का सफर शुरू किया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article