Coronavirus : क्वारंटाइन सेंटर से घर भेजे गए इंजीनियर परिवार के आठ लोग
16 मई 2020
संवाददाता तुषार मिश्रा की रिपोर्ट
प्रयागराज=लूकरगंज के मृतक इंजीनियर के परिवार के आठ लोगों को शुक्रवार को घर भेज दिया गया। वे 14 दिनों से काालिंदीपुरम के क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन थे। उनके परिवार के ही तीन अन्य सदस्य अभी भी क्वारंटाइन में हैं क्योंकि एक बच्ची की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
कोरोना वायरस से संक्रमित परिवार के लोग हैं अस्पताल में
इंजीनियर की पत्नी, मां, सास, भाई व दूसरे भाई की पत्नी कोरोना पाजिटिव हैं इन लोगों का इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलग अलग स्थानों से पाजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले 75 लोगों की सैपंलिंग की है। इसी तरह स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में एक मरीज को भी डिस्चार्ज किया गया है।
*33 मरीजों का प्रयागराज में चल रहा है इलाज*
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीएस वाजपेई के मुताबिक, गुरुवार की रात वाली शिफ्ट में जो रिपोर्ट आई थी उसमें सात लोग पाजिटिव थे जिसमें पांच प्रयागराज के हैं और एक फतेहपुर और एक प्रतापगढ़ का है। फतेहपुर व प्रतापगढ़ के मरीजों का इलाज पहले से ही प्रयागराज में चल रहा है। इसके कारण इनकी आइडी प्रयागराज में ही जनरेट हुई है। इन सभी को मिलाकर कुल 33 मरीज हो रहे हैं। सीएमओ ने अलोपीबाग, बीरापुर प्रतापपुर, टिकरी सैदाबाद व पुरानी बाजार सैदाबाद में तत्काल सैनिटाइजेनेशन कराने के दिए हैं।