महाराष्ट्र में एक और पुलिसकर्मी की Coronavirus से हुई मौत, मुंबई पुलिस ने जाहिर किया दुख
16 मई 2020
शुक्रवार को 57 वर्षीय मुंबई पुलिस के अधिकारी की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गई. मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ये जानकारी दी है. ट्वीट के अनुसार कोरोना के हाई रिस्क एज ग्रुप में शामिल मधुकर माने पिछले 15 दिनों से छुट्टी पर थे. मुंबई पुलिस ने उनके निधन की जानकारी देते हुए दुख जाहिर किया है. बता दें कि अब तक महाराष्ट्र पुलिस के 7 कर्मचारियों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो चुकी है_