-->
डिंडोरी नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा रानी दुर्गावती के 455 वें बलिदान दिवस के उपलक्ष में आज ऑनलाइन बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

डिंडोरी नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा रानी दुर्गावती के 455 वें बलिदान दिवस के उपलक्ष में आज ऑनलाइन बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

अमर शहीद रानी दुर्गावती के 455 वें पुण्यतिथि में हुआ ऑनलाइन बौद्धिक कार्यक्रम

संवाददाता- आशीष पान्डेय डिंडौरी - 7600178383

डिंडौरी - डिंडोरी नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा रानी दुर्गावती के 455 वें बलिदान दिवस के उपलक्ष में आज ऑनलाइन बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिले के संघचालक माननीय श्री पी एन राय जी मुख्य वक्ता के रूप में श्री मनोज सिंह आर्मो जी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन रानी दुर्गावती बलिदान दिवस के जिला संयोजक डॉक्टर बीएल द्विवेदी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। 

प्रस्तावना - आपने बलिदान दिवस पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारे देश में विदेशी यात्राओं का आक्रमण होता रहा है वहीं देश की अस्मिता की रक्षा के लिए हमारे देश के महान सपूतों ने देश की आन बान शान बचाने के लिए अनेकों कष्ट सहते हुए प्राणों की आहुति दिए हैं इसी क्रम में हमारे मंडला जिले की रानी दुर्गावती ने संस्कृति धर्म वह देश की रक्षा के लिए मुगलों से लोहा लेते हुए अपना सर्वस्व बलिदान दिया है मुख्य वक्ता के रूप में श्री मनोज सिंह द्वारा रानी दुर्गावती के जन्म के समय से लेकर उनके शहीद दिवस तक की संपूर्ण घटनाओं पर प्रकाश डाला गया जहां बालपन में पिता के साथ शिकार पर जाने की जिद्द हो वही अश्व सवारी, युद्ध कौशल, राज्य तंत्र को संचालन, कुशल प्रशासक की भूमिका का निर्वहन करना, हिंदू धर्म, संस्कृति व भारत भूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करना इस पर बड़े सहजता के साथ प्रकाश डाला गया। 
   कार्यक्रम में जिले के बौद्धिक लोगों का संगम  - ऑनलाइन के माध्यम से हुआ जिसमें नरेंद्र राजपूत, प्रकाश जी, महेन्द्र जी, डॉ बालस्वरूप जी डॉ अमित जी, डॉ मरकाम जी प्रो. सुनैना द्विवेदी, प्रो. स्वर्ण तिवारी व नगर के हर्षवर्धन कटारे, दशरथ सिंह व अन्य सामाजिक बौद्धिक वर्ग के गणमान्यजन सामिल रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article