कुछमन गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से गांव में सनसनी फैल गई।
27 जून 2020
संवाददाता:अरविन्द खरवार
ब्यूरो चीफ चंन्दौली
उत्तर प्रदेश
कुछमन गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से गांव में सनसनी फैल गई।
अलीनगर के कुछमन गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से गांव में सनसनी फैल गई। गांव में कोरोना पॉजिटिव युवक इलाहाबाद जीआरपी में कार्यरत है। 11 जून को छुट्टी लेकर घर आया था। ग्राम प्रधान चनर्धन यादव ने गांव में साफ सफाई का जायजा लिया। सकलडीहा संवाददाता के अनसार विकास खंड के दरियापुर के राजस्व गांव जलालपुर और खुचमा में दो युवक की रिपोट पॉजिटिव होने पर गांव को सील किया गया। शुक्रवार एसडीएम प्रदीप कुमार और पीडी सुशील त्रिपाठी गांव पहुंचकर सील कराते हुए हॉट स्पॉट घोषित कराया। इस दौरान गांव को सेनेटराइज और डोर टू डोर खाद्यान पहुंचाने का निर्देश दिया। इस मौके पर बीडीओ आशा देवी, ग्राम पंचायत अधिकारी पवन दूबे, रणजीत सिंह, ग्राम प्रधान चन्दधर यादव, अनिल पासवान रहे।
पीडीडीयू नगर। जिले में पूर्व में हॉट स्पॉट घोषित गांवों में थर्मल स्क्रीनिंग सैनिटाइजर छिडकाव का सिलसिला जारी जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज भी गांवों में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।