-->
दिब्या साहू ने दसवीं बोर्ड परीक्षा  में 93/ अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम किया रोशन

दिब्या साहू ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 93/ अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम किया रोशन

रिपोर्टर-झनन कुमार प्रेमी

योग्यता किसी सुविधा का मोहताज नही होती,छोटे से गांव झालपाली की रहने वाली कु.दिब्या साहू ने सत्र  2019-20 की छ.ग.माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं की परीक्षा में शानदार 93/अंक अर्जित कर अपने गांव के साथ साथ पुरे अंचल का नाम रोशन किया है।कु.दिब्या की माता मालती  साहू एक गृहणी एवं पिता  कौशल साहू किराना दुकान गांव चलाते हैं।कु. दिब्या साहू प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही है।इनकी प्राथमिकव उच्च प्राथमिक की शिक्षा गाव में ही  हुई ।और इस बार अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लंबर के अब तक के सभी परीक्षा परिणाम के रिकार्ड को तोड़कर प्रथम स्थान को प्राप्त की।कु. दिब्या साहू की जिज्ञासा है कि  बड़ी होकर डाक्टर बनना चाहती है,और आगे अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठोर परिश्रम करने की दृढ़ संकल्प के साथ सतत अध्ययन करना चाहती है । दिब्या के सपने को पुरा करने के उनके परिवार वाले हर संभव प्रयास करेंगे।
इसकी इस सफलता से पूरा विद्यालय के शिक्षकों में एवं परिवार में खुशी का माहोल है।दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जी .पी.पटेल ,व्याख्याता आर.के पटेल एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष जी.एस. तोमर ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article