नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदो ने ओवर रेट बिक रहे शराब का किया विरोध
25 जून 2020
खरोरा- के शराब दुकान में सरकारी मूल्य से अधिक दाम पर शराब की बिक्री की रही थी, जहां कुछ ग्रामीणों ने अधिक मूल्य पर बिक रहे शराब का विरोध किया, जिसके बाद शराब दुकान के कर्मचारियों के द्वारा उन ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार किया गया, इस बात की भनक जब कांग्रेस एवं बीजेपी के कार्यकर्ताओं को पड़ी जिसके बाद तत्काल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा आज जमकर विरोध किया गया जिसके बाद वहां के कर्मचारियों ने सभी विरोधियों से बदत्तमीजी की और अभद्र शब्दो का प्रयोग भी किया गया जिसके बाद जनप्रतिनिधियों ने मिलकर उन कर्मचारियों की तत्काल वहां से छुट्टी करवा दी।जिसमे प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी, एवं नगर के पार्षद पन्ना देवांगन,बबलू भाटिया,मुरलीधर पंसारी, पंचराम यादव, राहुल मरकाम सभी का सहयोग रहा।