केशकाल। केशकाल क्षेत्र के लोकप्रिय युवा नेता एवं प्रतिष्ठित किसान अमित दूबे का 22मार्च देर रात्रि निधन हो गया।
23 मार्च 2021
केशकाल। केशकाल क्षेत्र के लोकप्रिय युवा नेता एवं प्रतिष्ठित किसान अमित दूबे का 22मार्च देर रात्रि निधन हो गया।जिनकी शवयात्रा कांकेर शितलापारा में रहने वाली उनकी बहन के निवास स्थल से निकालकर मुक्तिधाम कांकेर में अंत्येष्ठि किया गया।जिसमें बहीगांव धनौरा केशकाल क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता शामिल हुए। केशकाल विधायक संतराम नेताम भी अमित दूबे के निधन पर शोक व्यक्त करते शवयात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। 53वर्षीय अमित दूबे पिछले कुछ दिनों से बिमार चल रहे थे। उपचार के दरम्यान ही रायपुर के प्राईव्हेट अस्पताल में अपने हंसते खेलते परिवार को रोता बिलखता छोड़कर स्वर्ग सिधार गये।