ABVP अभविप खरोरा ने मनाया शहीद दिवस
23 मार्च 2021
खरोरा। अभाविप खरोरा के द्वारा, माँ महामाया की नगरी खरोरा के तिगड्डा चौक में शहिद दिवस के रूप में सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा मिल कर अमर भगत सिंह जी, अमर राज गुरु जी, अमर सुखदेव जी को श्रधांजलि अर्पण करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया जिसमें सामाजिक एवं अभविप कार्यकर्ता सुमित सेन ने सबको बताते हुए कहा की शहिद दिवस हम सब के लिए बहुत ही बड़ा दिन है भारत को आजाद कराने में कई वीर सपूतों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिये है। उनके इस त्याग के कारण ही देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हो सका और नगरमंत्री निहाल देवांगन ने बताया 23 मार्च.. यही वो दिन है, जब देश की आजादी के लिए साहस के साथ ब्रिटिश सरकार से मुकाबला करने वाले शहीद भगत सिंह को साल 1931 में फांसी दी गई थी। भगत सिंह ही नहीं सुखदेव और राजगुरु वीर सपूतों को भी फांसी दे दी थी। उन्हें लाहौर षड्यंत्र के आरोप में फांसी पर लटकाया गया था, नगर उपाध्यक्ष हेमन्त रौतिया कहा, सब करिए भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु को नमन, शहीदों की चिताओं पर लगेगें हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का यही निशान होगा, देश के शहीदों को शत् शत् नमन,भारत माता की जय इस कार्यक्रम में अभाविप के सुमित सेन, निहाल देवांगन, हेमन्त रौतिया, खोमेश्वर यादव, अभिषेक वर्मा, नीरज, दिलराज, किशन, संजय सेन, भुनेश्वर, संजय, विकास, चिराग, सत्यम, जयप्रकाश यादव, लीलेश विजय, पिलेश्वर, योमेश, अभिषेक देवांगन, जतिन, विकाश,नितिन, विमल, मनीष, देवांगन, लीलेश, देव, जानी, शिवम और अभाविप बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवम युवा वर्ग मौजूद रहे।