-->
MP के 3 शहरों में फिर लॉकडाउन जाने कहां कहां हुआ लॉकडाउन।

MP के 3 शहरों में फिर लॉकडाउन जाने कहां कहां हुआ लॉकडाउन।

मध्यप्रदेश में फिर लॉकडाउन:-  पिछले 24 घंटे में 1307 कोरोना संक्रमित मिले; इंदौर-भोपाल और जबलपुर में आज रात से 32 घंटे का लॉकडाउन, इससे पहले बाजार में भीड़ बढ़ी। 
MP के 3 शहरों में फिर लॉकडाउन:-  भोपाल, इंदौर और जबलपुर हर रविवार पूरी तरह बंद रहेंगे; तीनोें शहरों में स्कूल-कॉलेज 31 मार्च तक नहीं खुलेंगे, लेकिन परीक्षा प्रभावित नहीं होगी
  • कोरोना के चलते पिछले साल 22 मार्च से लॉकडाउन लगा था, एक साल बाद 21 मार्च को फिर लॉकडाउन लगेगा
  • भोपाल, इंदौर और जबलपुर में शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक कुल 32 घंटे का लॉकडाउन रहेगा
मध्यप्रदेश में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 1,307 नए संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति भोपाल, इंदौर और जबलपुर की है। शुक्रवार को भोपाल में 345, इंदौर में 317 और जबलपुर में 116 नए केस आए। यही वजह है कि तीनों शहरों में शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक यानी 32 घंटे का टोटल लॉकडाउन लगाया जा रहा है।
लॉकडाउन - लॉकडाउन में दिक्कत न हो इसलिए लोगों ने खरीदारी भी शुरू कर दी है। शनिवार को इन तीनों शहरों में बाजार में लोग जरूरी सामान खरीदते नजर आए। इंदौर और जबलपुर में कुछ ज्यादा ही भीड़ दिखी।
स्वास्थ्य विभाग की क्या तैयारी है?
मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि कोरोना की रफ्तार को देखते हुए आशंका है कि अगले एक महीने में स्थिति सितंबर जैसी हो जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए आयुष्मान योजना से संबद्ध भोपाल के 145 अस्पतालों को 20% बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

पुलिस प्रशासन की क्या तैयारी है?
लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने की मुख्य जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस ने मुख्य सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों तक में नियमों का पालन कराने के लिए प्लान बना लिया है। इसके लिए शहरभर में अलग-अलग टुकड़ियां बनाई जा रही हैं। अकेले इंदौर में ही पुलिस के 500 जवान तैनात किए गए हैं।

रेल यात्री और परीक्षा देने वाले चिंता न करें। 
जो यात्री ट्रेन से कहीं जा रहे हैं या अप-डाउन करते हैं तो वे टिकट दिखाकर स्टेशन जा सकेंगे। अगर किसी की परीक्षा है तो उन्हें भी नहीं रोका जाएगा। कोई बीमार दूसरे जिले से आता है तो उसे सक्षम अधिकारी का परमिशन लेटर दिखाना होगा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article