मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े ने कोरोना वैक्सीन लगाने की अपील
07 अप्रैल 2021
मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े ने कोरोना वैक्सीन लगाने की अपील
सुरजपुर- कोरोना संक्रमण के निरंतर वृद्धि को देखते हुए कोराना वायरस के नियंत्रण एवं बचाव के लिए सुभाष राजवाड़े भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष भटगांव ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि स्वयं, परिवार एवं समाज की सुरक्षा के लिए सभी 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति एवं पात्र नागरिक कोविड का टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि टीका लगवाने से डरने की कतई आवश्यकता नहीं है, टीका पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मैनें कोविड का टीका लगवाया है। उन्होंने लोगों से कहा कि अति आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें तथा घर से बाहर निकलते वक्त मास्क पहनना न भूलें।