-->
नेशनल महाविधालय में मनाया गया अमृत महोत्सव-----------------------

नेशनल महाविधालय में मनाया गया अमृत महोत्सव-----------------------

नेशनल महाविधालय में मनाया गया अमृत महोत्सव
-----------------------
प्रखर कुदेशिया
ब्यूरो चीफ, मैनपुरी
-----------------------
भोगांव/मैनपुरी - सोमवार को समारोह इंडिया 75 के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘‘राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम एवं राष्ट्रीय एकता हेतु हमारा दायित्व‘‘ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 आशा रानी वर्मा, आइ०क्यू०ए०सी० के समन्वयक प्रो0 एम.के आनंद एवं सदस्य डॉ० फतेह सिंह, डॉ0वंदना सक्सेना, डॉ0 आनंद मोहन ने कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्या ने अपने उद्बोधन में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर प्रकाश डालते हुए सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया एवं विस्तृत उद्बोधन दिया, डॉ० एम०के० आनंद ने भारत की वर्तमान परिस्थितियों पर विचार विमर्श किया एवं अपने राष्ट्रीय एकता के प्रति उत्तरदायित्व पर विचार प्रकट किए।

नेशनल महाविधालय में मनाया गया अमृत महोत्सव

April 5, 2021

भोगांव/मैनपुरी। सोमवार को समारोह इंडिया 75 के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘‘राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम एवं राष्ट्रीय एकता हेतु हमारा दायित्व‘‘ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 आशा रानी वर्मा, आइ०क्यू०ए०सी० के समन्वयक प्रो0 एम.के आनंद एवं सदस्य डॉ० फतेह सिंह, डॉ0वंदना सक्सेना, डॉ0 आनंद मोहन ने कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्या ने अपने उद्बोधन में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर प्रकाश डालते हुए सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया एवं विस्तृत उद्बोधन दिया, डॉ० एम०के० आनंद ने भारत की वर्तमान परिस्थितियों पर विचार विमर्श किया एवं अपने राष्ट्रीय एकता के प्रति उत्तरदायित्व पर विचार प्रकट किए।


डॉ0फतेह सिंह ने भारत पर विदेशी सत्ता का अधिपत्य से लेकर भारत की आजादी तक ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए भारत की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए अपने विचार प्रकट किए। इस कड़ी में डा० अवधेश कुमार, डॉ0 राजकुमार ने उक्त विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ0 राकेश गुप्ता, प्रो0 शशि, डॉ0 आनंद मोहन, सुरेश चंद्र, छात्र एवं छात्राओं में अनस हुसैन, अंजलि, कुलदीप सिंह, कीतिर्, आर्सी, लकी, शिवानी, नर्मता, साहिबा, उपासना, विमलेंद्र आदि ने अपने विचार प्रकट किए। संगोष्ठी में सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। कोविड-19 के दृष्टिगत भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों का पालन किया गया एवं विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। स्वतंत्रता के साथ हमारे राष्ट्रीय एकता के लिए क्या उत्तरदायित्व बनते हैं उन पर गहन विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 फतेह सिंह ने किया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article