वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि......~~~~~~~~~~~~~~~~~मुक्तक - योद्धा वीर दीपक भाई
06 अप्रैल 2021
वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि......
~~~~~~~~~~~~~~~~~
★★★★★★★★★★
कभी वह राज दुलारा था,
कभी वह माँ का प्यारा था।
जिसने देश की सुरक्षा में,
अपनी जान लगाया था।
दुश्मन मिटाने को दीपक,
सर्चिंग में निकला था।
चलाई गोली धड़-धड़ जोर,
लाल आतंक को मारा था।
★★★★★★☆★★★
देश के वीरों हमेशा ही,
पल-पल आगे बढ़ता है।
उन्हीं योद्धा में से एक,
दीपक दुश्मन से लड़ता है।
लाल आतंक चक्रव्यू में,
जिसने जान गंवाई है।
हम सबके प्यारा वह,
योद्धा वीर दीपक भाई है।
★★★★★★★★★★
स्वरचित©®
डिजेन्द्र कुर्रे"कोहिनूर"
छत्तीसगढ़,भारत