देश का गौरव गान लिखूँ~~~~~~~~~~~~~
06 अप्रैल 2021
देश का गौरव गान लिखूँ
मान लिखूँ सम्मान लिखूँ मैं
देश का गौरव गान लिखूँ।
लेखनी जब भी हाथ रखूँ मैं,
प्यारा भारत महान लिखूँ॥
तिरंगे का अभिमान लिखूँ मैं,
जन गण मन की गान लिखूँ।
कमल सा सुंदर देश लिखूँ मैं,
सिंह सा भारी बलवान लिखूँ॥
पल-पल में खुशियाँ लिखूँ मैं,
मोर सा चित्त प्रसन्न लिखूँ।
लेखनी जब भी हाथ रखूँ मैं,
प्यारा भारत महान लिखूँ॥१
आज भारत की शान लिखूँ मैं,
विश्व वृहद संविधान लिखूँ।
लोकतंत्र की सुगम राह लिखूँ मैं,
स्वर्णिम भारत का चाह लिखूँ॥
जन-जन का अधिकार लिखूँ मैं,
बाबा साहब का आभार लिखूँ।
लेखनी जब भी हाथ रखूँ मैं,
प्यारा भारत महान लिखूँ॥२
तिलक तनौदी
तनौद,शिवरीनारायण