श्री पी .डी.विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ,एवं जिला संयोजक शासकीय अधिकारी कर्म.फेडरेशन कोंडागांव ने मुख्यमंत्री को लिखकर अवगत कराया
25 अप्रैल 2021
श्री पी .डी.विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ,एवं जिला संयोजक शासकीय अधिकारी कर्म.फेडरेशन कोंडागांव ने मुख्यमंत्री को लिखकर अवगत कराया है
रिपोर्ट -विजय कुमार लहरे
जिला जिलाप्रभारी
कोंडागांव
25/4/2021
स्वास्थ्य विभाग केअधिकारी कर्मचारियों(फरंट लाईन वर्करों) की माह अप्रैल2021का एक दिन का वेतन कटौती करने क का छग शासन वित्त विभाग के पत्र क्र33/वित्त/व-4/बजट-सम2021 नवा रायपुर 22-04-2021 के
संदर्भ मे लिखा गया है कि मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वेच्छा से आर्थिक योगदान करने हेतु अधि/कर्मचारी के माह अप्रैल21 के एक दिन का वेतन कटौती का आदेश प्रसारित हुआ है,
महोदय अवगत हो कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्म.विषम परिस्थिति में बिना साप्ताहिक अवकाश के, ऐस्मा कानून के साये में अपने एवं अपने परिवार के जान को जोखिम में डालकर दूरस्थ स्थानों में
आना जाना कर अनवरत
काम कर रहे है।ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधि.कर्मचारियों का वेतन काटना अप्रासंगिक व कर्मचारियों को आर्थिक रूप से कठिनाइयों का सामना करने वाला होगा,
जिससे कर्मचारियों के ऊपर आर्थिक एवं मानसिक बोझ बढ जायेगा, जिसका सीधा प्रभाव कर्मचारियों के कार्यदक्षता व जनता के स्वास्थ्य के लिए किये जा रहे कार्यो पर पढेगा।पूर्व में छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्म.संघ स्वयं से
महामारी से निपटने के लिए एक दिन का वेतन काटने हेतु अनुरोध पत्र जारी किया था, लेकिन
संदर्भित पत्र में कुछ कर्मचारी संघठनो द्वारा
सहमति देना बताया गया है,अतः सहमति दिये हुए
कर्मचारी संगठनों के वेतन
कटौती किया जाय एवं अपने जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारियों को 10,000(दस हजार)
प्रोत्साहन राशि दिया जावें।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि स्वास्थ्य विभाग के अधि.कर्मचारियों के बिना सहमति के वेतन नही नही काटने सम्बन्धी उचित निर्देश जारी करने की कष्ट करेंगें।
माननीयश्रीभुपेश बघेल जी मुख्यमंत्री छग
शासन रायपुर को सम्बोधित कर,क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी,
माननीय कलेक्टर महोदय जिला कोंडागांव,
माननीय स्वास्थ्य मंत्री छग शासन रायपुर,
माननीय स़ंचालक महोदय स्वास्थ्य सेवाएं छग शासन रायपुर,
माननीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं
जगदलपुर,
माननीय सी.एम.एच.ओ./सिविल सर्जन/बी.एम.ओ./प्राचार्य महिला नर्स प्रक्षिक्षण केन्द्र
कोंडागांव, को भी पृष्ठांकित किया है।
पी.डी.विश्वकर्मा