-->
आज होगा मुकेश फ्यूल्स का शुभारंभ, नगरवासियों को मिलेगी सुविधा*

आज होगा मुकेश फ्यूल्स का शुभारंभ, नगरवासियों को मिलेगी सुविधा*

*आज होगा मुकेश फ्यूल्स का शुभारंभ, नगरवासियों को मिलेगी सुविधा* 

साइंस वाणी आवाज प्रेस केशकाल विधानसभा रिपोर्टर तरुण कुमार लहरे की रिपोर्ट ( 7999818834 )

कोण्डागांव :- जिले के केशकाल में लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार पेट्रोल पंप का शुभारंभ होने जा रहा है। नगर के आंध्रा बैंक के सामने मुकेश फ्यूल्स का शुभारंभ करने की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। आज रविवार की सुबह प्रशासन के नियमो का पालन करते हुए पेट्रोल-डीजल विक्रय शुरू कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि केशकाल के एकमात्र पेट्रोल पंप स्वास्तिक फ्यूल्स का संचालन न होने के कारण विगत ढाई वर्षों से केशकाल नगरवासियों को पेट्रोल डीजल की आपुर्ति हेतु सिंगनपुर तथा गौरगांव जाना पड़ता था। नगरवासियों को होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मुकेश फ्यूल्स ( हिंदुस्तान पेट्रोलियम ) का निर्माण करवाया गया है। इस विषय पर पेट्रोल पंप के संचालक सौरभ सिंह राठौर ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस का पालन करते हुए हमने उद्घाटन हेतु कार्यक्रम न करने का निर्णय लिया है। आज रविवार की सुबह से सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article