-->
सामुदायिक विकाश हेतु बालको का कार्य सराहनीय- नेताप्रतिपक्ष हितानंद

सामुदायिक विकाश हेतु बालको का कार्य सराहनीय- नेताप्रतिपक्ष हितानंद

सामुदायिक विकाश हेतु बालको का कार्य सराहनीय- नेताप्रतिपक्ष हितानंद 
बालको के द्वारा श्री हितानंद अग्रवाल जी के प्रयास से संपूर्ण वार्ड क्र. 35 वासियों के लिए कोरोना वायरस से बचाव हेतु किट (सैनिटाइजर, मास्क एवं साबुन) का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान सीएसआर प्रमुख मोनिका जैन, संवाद शाखा से प्रियंका तिवारी, संजीव शुक्ला,पी एल सोनी ,सेठिया ,श्रोत एनजीओ के सदस्य एवं सीएसआर के सदस्य उपस्थित रहे। हितानंद अग्रवाल जी के द्वारा बालको के सीईओ महोदय एवं नगर प्रशासन प्रमुख अवतार सिंह जी का तहे दिल से धन्यवाद देते हुए कहा गया कि निश्चित ही कोरोना से लड़ाई में यह किट सभी के लिए सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि हमारे वार्ड क्रमांक 35 के नागरिकों की बहुप्रतीक्षित मांग रिंग रोड से हाउसिंग बोर्ड चौक तक, हाउसिंग बोर्ड से गुरुद्वारा तक एवं हाउसिंग बोर्ड से बालको मुख्य मार्ग तक सड़कों का डामरीकरण करवाकर हमारे पूरे वार्ड ही नहीं वरन हमारे वार्ड से गुजरने वाले अन्य लोगों के लिए भी बालको ने काफी सुविधाजनक कार्य किया है। पिछली बार कोरोना संक्रमण की लहर के समय बालको के द्वारा हमारे वार्ड की जनता के लिए कई जनकल्याण के कार्य किए गए जैसे लोगों को खाना पहुंचाना, सूखा अनाज वितरण, मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण, प्रत्येक गली मोहल्लों को सेनीटाइज करवाना। हमारे वार्ड में बुजुर्गों के लिए बने अनुभव भवन में अतिरिक्त कमरे के निर्माण की अति आवश्यकता थी। जो कि अब बालको के सहयोग से बन रहा है, उसे बनवाने हेतु एनओसी आपके द्वारा दिया गया, समय-समय पर उन बुजुर्गों के कार्यक्रमों में सहयोग, समय-समय पर आपके द्वारा उनकी विभिन्न प्रकार से सहायता की जाती है। राम मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष होने के नाते भी हितानंद अग्रवाल ने बालको को धन्यवाद दिया कि उनके द्वारा राम मंदिर का रंग रोगन एवं जीर्णोद्धार कराया गया। इस प्रकार बालको सामुदायिक विकास की सभी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रहा है

बाल कृष्ण राय सागर कोरबा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article