-->
नारायणपुर पुलिस को 01 नक्सली गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

नारायणपुर पुलिस को 01 नक्सली गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

नारायणपुर पुलिस को 01 नक्सली गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
               श्री सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, श्री विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, श्री नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं श्री अर्जुन कुर्रे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी छोटेडोंगर के निर्देशन में डीआरजी, जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, द्वारा क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत मुखबीर की सूचना पर दिनांक 19.05.2021 को छोटेडोंगर की पुलिस पार्टी द्वारा नारायणपुर में सोनधर वट्टी पिता रसिया वट्टी उम्र 47 वर्ष जाति गोड़ निवासी मंदोड़ा को पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर थाना छोटेडोंगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 23.03.2021 को ग्राम बुकिंनतोड़ पुलिया के पास पुलिस वाहन को बम विस्फोट कर वाहन को क्षति पहुचाने की घटना जिसमें 05 जवान शहीद एवं 22 जवान घायल हुए थे, जिसमें शामिल होना स्वीकार करने पर दिनांक 19.05.2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। 
                           -0-

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article