-->
राजस्थान के पूर्व सीएम जगन्नाथ पहाडि़या का निधन

राजस्थान के पूर्व सीएम जगन्नाथ पहाडि़या का निधन

राजस्थान के पूर्व सीएम जगन्नाथ पहाडि़या का निधन

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 
जयपुर - राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगन्नाथ पहाड़िया (93 वर्ष) का बुधवार की देर रात कोरोना के कारण निधन हो गया है। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका कई दिनों से कोविड का उपचार चल रहा था।पहाड़िया बिहार और हरियाणा के राज्यपाल भी रहे। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहाड़िया के निधन पर शोक जताया है। गहलोत ने ट्वीट किया,' राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन की खबर बेहद दुखद है। पहाड़िया ने मुख्यमंत्री , राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री के रूप में लम्बे समय तक देश की सेवा की , वे देश के वरिष्ठ नेताओं में से थे। अशोक गहलोत के कहा, "पहाड़िया हमारे बीच से कोरोना की वजह से चले गये , उनके निधन से मुझे बेहद आघात पहुंचा है। उन्होंने लिखा, "शुरू से ही उनका मेरे प्रति बहुत स्नेह था , उनके जाने से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में सम्बल दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। पहाड़िया के निधन पर राजस्थान में आज गुरुवार को एक दिन का राजकीय शोक रहेगा। प्रदेश में आज राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा , दोपहर बारह बजे मंत्रिपरिषद की बैठक में पहाड़िया के निधन पर शोकाभिव्यक्ति होगी। उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article