10 वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा का परिणाम आनलाईन माध्यम से कल सुबह 11 बजे घोषित होगा -*
18 मई 2021
छत्तीसगढ़ की 10 वी बोर्ड की परिणाम का इंतजार कल खत्म हो जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा को रद्द कर दिया है।19 मई यानी कल 10वीं बोर्ड के परिणाम सामने आ जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम सुबह 11 बजे 10वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी करेंगे। परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध रहेंगे। छात्रों को बिना परीक्षा दिए असाइंमेंट के बेस पर छात्रों को पास किए जाएंगे।दसवीं बोर्ड परीक्षाएं 15 अप्रैल से होनी थीं, लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इन्हें स्थगित करने का फैसला लिया गया। अब कल 19 मई को परिणाम आनलाईन माध्यम से जारी किया जायेगा।
-गौतम बोंदरे