महानगर गोरखपुर के प्रत्येक वार्डों में सैनिटाइजेशन कर रही युवा कांग्रेस-आदिअंश गांधी*
18 मई 2021
*महानगर गोरखपुर के प्रत्येक वार्डों में सैनिटाइजेशन कर रही युवा कांग्रेस-आदिअंश गांधी*
*मीडिया भाइयों को धन्यवाद देते हुए महानगर गोरखपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आदिअंश गांधी ने कहा,कि मीडिया के माध्यम से महानगर में जो सैनिटाइजर छिड़काव की पहल की गई थी।जिसके माध्यम से लगभग 25 दिनों से लोगों के फोन कॉल आ रहे हैं और युवा कांग्रेस कई मोहल्लों और मकानों में सैनिटाइजर का छिड़काव बहुत मुस्तैदी से कर रही हैं। जनता बहुत खुश हैं,कि इस Covid-19 महामारी में युवा कांग्रेस अपनी जान की परवाह ना करते हुए,लोगों की हर संभव मदद व सैनिटाइजर छिड़काव का कार्य लगातार महानगर गोरखपुर में कर रही हैं।गांधी ने कहा,कि महानगर की जनता के लिए ऑक्सीजन, बेड, वेंटीलेटर एवं छिड़काव जैसी हर सुविधाओं के लिए युवा कांग्रेस हर संभव प्रयास कर रही हैं और कोरोना वायरस से हमारी लड़ाई जारी रहेगी। अध्यक्ष आदिअंश गांधी ने कहा,कि हमारी वॉलेंटियर टीम जिसमें विष्णु मोहन सैनी, अनस अहमद, कुश कश्यप, राहुल चौरसिया,अरशद आदि साथी महानगर की सेवा में तत्पर लगे हुए हैं। हमें विश्वास हैं,कि हम कोविड-19 से लड़ेंगे और जीतेंगे भी।*