-->
विश्रामपुरी में 18+ वालों को 110 टिके व केशकाल में लगे 230 टीके - आशुतोष शर्मा एवं डी.के. बिसेन*

विश्रामपुरी में 18+ वालों को 110 टिके व केशकाल में लगे 230 टीके - आशुतोष शर्मा एवं डी.के. बिसेन*

*विश्रामपुरी में 18+ वालों को 110 टिके व केशकाल में लगे 230 टीके - आशुतोष शर्मा एवं डी.के. बिसेन*

साइंस वाणी न्यूज़ से सरानंद मरकाम की रिपोर्ट
केशकाल@ केशकाल के अनुविभाग ब्लॉक बडेराजपुर के विश्रामपुरी मे दिनांक 08.05.2021 को 18 वर्ष से 45 वर्ष के आयु वर्ग के कुल 110 टीके लगे हैं उपरोक्त जानकारी श्री आशुतोष शर्मा तहसीलदार विश्रामपुरी ने दी है श्री शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 8 मई 2021 को कोरोनावायरस रोकथाम के लिए राज्य शासन एवं श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा कलेक्टर जिला कोंडागांव के दिशा निर्देश के तहत 18 वर्ष आयु से लेकर 45 वर्ष आयु के अंत्योदय योजना एवं ए पी एल तथा बी पी एल कार्ड धारियों को कोरोना रोकथाम की प्रथम डोज लगना प्रारंभ हो चुका है जिसके तहत विश्रामपुरी ब्लॉक अंतर्गत दिनांक 8 मई 2021 को ए पी एल के 66 लोग व बी पी एल के कुल 32 लोग तथा अंत्योदय कार्ड धारियों के कुल 12 के साथ कुल 110 लोगों को वैक्सीन का लाभ दिलाने की बात कही साथ ही अंत्योदय वालों को इससे पहले 70 लोगों को वैक्सीन का फायदा पहुंचाने की जानकारी दी है !
*केशकाल ब्लॉक के 3 ग्रामो में कोरोना वैक्सीन का विरोध के चलते स्टॉफ वापस आए- डॉ डी के बिसेन*
केशकाल की जानकारी देते जिला कोविड अभियान के प्रभारी एवं बी एम ओ डॉ. डी.के. बिसेन ने हमारे प्रतिनिधि द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए बताया कि विकासखंड केशकाल अंतर्गत 03 ग्रामो के ग्राम मातेंगा, बटराली एवं नलाझर मे कोरोना वैक्सीन लगानेे मेडिकल स्टॉफ पहुंचने पर वैक्सीन का ग्रामीणों ने विरोध करने की जानकारी स्टॉफ सूत्रों से मिलने की जानकारी दी है डॉ डी के बिसेन ने आगे अपिल करते हुए कहा है कि वर्तमान में कोरोना रोकथाम के लिए केशकाल में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन रोज पहुंचने की जानकारी के साथ अपील किया है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के नाम से आम जन किसी के बहकावे मे ना आए ग्रामीण जन बिना डर भय से मुक्त होकर अपने गांव व शहर के केंद्र में अपना पहचान पत्र या राशन कार्ड साथ ले जाकर निडर होकर वैक्सीन केंद्र में पहुंचकर अधिक से अधिक लोग कोरोना रोकथाम का वैक्सीन निशुल्क लगाने की जानकारी दी है ! ज्ञात हो कि कोरोना रोकथाम के लिए केंद्र शासन से राज्य शासन को प्राप्त वैक्सीन प्रथम बार लगने के बाद किसी किसी व्यक्ति को 01-02 दिन हल्का बुखार महसूस होने की जानकारी ग्रामीण सूत्रों से मिलते हैं ! 
       किंतु वैक्सीन लगने व लगाए गए लोगों को किसी भी प्रकार की घबराने की जरुरत नहीं है बल्कि हल्का बुखार आने के बाद उन व्यक्तियों को धीरे-धीरे ठीक होने का वादा किया है डॉक्टर डीके बिसेन प्रभारी डॉक्टर केशकाल ने वैक्सीन के बारे में जानकारी में बताया कि दिनांक 08.05.2021 को 18 वर्ष आयु से 45 वर्ष की आयु के बीच कुल 230 लोगों को वैक्सीन का लाभ दिलाने की बात कही है जिसमें अंत्योदय कार्ड के 10 लोग बी पी एल के कुल 40 तथा ए पी एल के 180 लोगों के साथ कुल 230 लोगों को टीका लगने की जानकारी दी है! 

संलग्न फोटो - ग्रामीणों का विरोध व वैक्सीन सेंटर केशकाल

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article